Home » राष्ट्रीय » नितिन नबीन BJP अध्यक्ष: पीएम मोदी ने माला पहनाकर स्वागत किया और बोले, ‘मेरे बॉस हैं नितिनजी’

नितिन नबीन BJP अध्यक्ष: पीएम मोदी ने माला पहनाकर स्वागत किया और बोले, ‘मेरे बॉस हैं नितिनजी’

BJP NEW PRESIDENT: नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

 पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की भावना सर्वोपरि है। उन्होंने नितिन नबीन को ‘सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष’ बताते हुए कहा कि युवा नेतृत्व पार्टी की दिशा तय करेगा। मोदी ने पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया, अनुभव और परंपरा पर भी जोर दिया। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं।’

BJP NEW PRESIDENT: मंदिर और गुरुद्वारा में पूजा-अर्चना

नितिन नबीन ने अध्यक्ष बनने से पहले दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। कोई अन्य उम्मीदवार नामांकन नहीं लाया, इसलिए नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए। उन्होंने 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष पद संभाला था।

संगठन और राजनीतिक अनुभव

नितिन नबीन ने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में संगठनात्मक क्षमता दिखाई। बिहार और अन्य राज्यों में चुनावी रणनीति में उनकी भूमिका निर्णायक रही। पांच बार विधायक और मंत्री रहने के अनुभव ने उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मजबूत चेहरा बनाया।

BJP NEW PRESIDENT:  वरिष्ठ नेताओं और पार्टी का संदेश

जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को बधाई दी और कहा कि उन्होंने पार्टी की परंपरा को आगे बढ़ाने का दायित्व संभाला है। मोदी ने कहा कि आने वाले 25 साल महत्वपूर्ण हैं और नितिन नबीन मिलेनियल पीढ़ी का नेतृत्व करते हुए पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

BJP NEW PRESIDENT
                                                            BJP NEW PRESIDENT
 पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक है। पदभार परिवर्तन के बावजूद पार्टी की दिशा और मूल्यों में कोई बदलाव नहीं आता। उन्होंने पार्टी के संगठन और कार्यकर्ता-केंद्रित सोच को भी सराहा।

BJP NEW PRESIDENT:  नितिन नबीन के स्वागत के क्षण

मुख्यालय में पीएम मोदी और वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन का स्वागत किया। इस अवसर पर कलाकारों ने प्रदर्शन किया और समारोह में धार्मिक स्थलों की यात्राओं का भी आयोजन किया गया।

खबर आगें अपडेट ….

ये भी पढ़े… ‘आप शंकराचार्य ही नहीं?’ हमेशा सरकार को तेवर दिखाने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा खुलासा!