ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » गणतंत्र दिवस पर भारत की ताकत का प्रदर्शन: कर्तव्य पथ पर दिखेगा ऑपरेशन सिन्दूर, ब्रह्मोस से राफेल तक झांकियों में दम

गणतंत्र दिवस पर भारत की ताकत का प्रदर्शन: कर्तव्य पथ पर दिखेगा ऑपरेशन सिन्दूर, ब्रह्मोस से राफेल तक झांकियों में दम

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर इस बार भारत की सैन्य शक्ति, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकारों की कुल 30 झांकियां परेड में शामिल होंगी, जिनमें सबसे आकर्षण का केंद्र भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना की ऑपरेशन सिन्दूर पर आधारित संयुक्त झांकी होगी।

ऑपरेशन सिन्दूर: तीनों सेनाओं की एकजुट ताकत

ऑपरेशन सिन्दूर झांकी में भारत की सैन्य शक्ति का सजीव चित्रण किया गया है। इसमें राफेल और सुखोई जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान, दुश्मन के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करती ब्रह्मोस मिसाइल और तीनों सेनाओं के समन्वित ऑपरेशन को दर्शाया गया है। यह झांकी न केवल आठ महीने पहले दुश्मन और उसके आतंकी प्रॉक्सी के खिलाफ की गई कार्रवाई का प्रमाण है, बल्कि भविष्य में किसी भी हिमाकत का करारा जवाब देने की भारत की क्षमता भी दर्शाती है।

Republic Day 2026: भारतीय न्याय संहिता पर गृह मंत्रालय की झांकी

गृह मंत्रालय की झांकी इस बार भारतीय न्याय संहिता (BNS) पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि 1 जुलाई 2024 से लागू नए कानून कैसे दंड की बजाय न्याय को प्राथमिकता देते हैं। झांकी में बेहतर जांच प्रणाली, आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक और पुलिस व फॉरेंसिक क्षेत्र में महिला शक्ति की बढ़ती भूमिका को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।

DRDO की झांकी: आत्मनिर्भर भारत की रक्षा शक्ति

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की झांकी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की थीम पर आधारित है। इसमें स्वदेशी तकनीक से निर्मित विश्वस्तरीय सबमरीन और रक्षा उपकरणों के विकास की यात्रा को दिखाया गया है, जो भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करती है।

Republic Day 2026:  गुजरात की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

राज्यों की झांकियों में इस बार गुजरात की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र है। यह झांकी 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज़ाद भारत तक के झंडों के ऐतिहासिक ट्रांजिशन को दर्शाती है। वहीं हिमाचल प्रदेश की झांकी युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि देती है और छत्तीसगढ़ की झांकी आदिवासी समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को उजागर करती है।

वंदे मातरम् और आत्मनिर्भर भारत की थीम

इस वर्ष की सभी झांकियां दो मुख्य थीम ‘वंदे मातरम्’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर आधारित हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की झांकी भारत में फिल्म, टेलीविजन, समाचार और AI क्रांति की यात्रा को दर्शाएगी।

30 झांकियों में दिखेगा सशक्त भारत

कुल 30 झांकियों में से 17 राज्य सरकारों और 13 केंद्र सरकार के मंत्रालयों की हैं। ये झांकियां आज़ाद भारत से लेकर सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक भारत की गौरव गाथा को कर्तव्य पथ पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी।

ये भी पढ़े… केरल में विकास की रफ्तार तेज: पीएम मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना लॉन्च की, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल