UP Foundation Day 2026: 24 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आया उत्तर प्रदेश आज 76 वर्ष का हो गया। यह केवल एक राज्य की वर्षगांठ नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है, जिसने भारत की राजनीति, संस्कृति और सामाजिक चेतना को लगातार दिशा दी है। उत्तर प्रदेश को देश की राजनीति की धुरी माना जाता है, यहीं से सत्ता की राह तय होती है और सामाजिक आंदोलनों की दिशा निकलती है। राज्य की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रभाव सीधे राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ता रहा है। यहां होने वाले प्रयोग और बदलाव अक्सर पूरे देश के लिए संकेत बनते हैं। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उत्तर प्रदेश की भूमिका को देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक विकास में अहम बताया।
अपने समृद्ध और गौरवशाली आध्यात्मिक इतिहास से आलोकित, जहाँ भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ, संत कबीर और गुरु रैदास जैसे महान विभूतियों के पावन चरणों की स्मृतियाँ जुड़ी हैं, उस अद्वितीय गंगा जमुनी तहज़ीब के महासंगम उत्तर प्रदेश के समस्त नागरिकों को स्थापना दिवस की… pic.twitter.com/r8I47eeLnQ
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 24, 2026
प्रदेश सद्भाव और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े
खड़गे ने इस अवसर पर प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को याद किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि “अपने समृद्ध और गौरवशाली आध्यात्मिक इतिहास से आलोकित, जहां भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ, संत कबीर और गुरु रैदास जैसे महान विभूतियों के पावन चरणों की स्मृतियां जुड़ी हैं, उस अद्वितीय गंगा जमुनी तहजीब के महासंगम उत्तर प्रदेश के समस्त नागरिकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह महान प्रदेश अनेक संतों, महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की पवित्र जन्मभूमि तथा कर्मभूमि रहा है। हम आप सभी के सुख समृद्धि और निरंतर प्रगति की मंगलकामना करते हैं।”
वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम, समृद्ध और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है यह प्रदेश सद्भाव और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।” जबकि यूपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि “नवाबों का शहर हो या ताज की चमक, उत्तर प्रदेश की मिट्टी की बात ही कुछ अलग है। संस्कृति, कला और तहजीब के इस संगम को हमारा सलाम। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।”
नमस्कार,
उत्तर प्रदेश के मेरे बहनों और भाइयों, आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई।
असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है… pic.twitter.com/5U7681dU5n
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2026
UP Foundation Day 2026: क्या बोले सूबे के मुखिया योगी?
जबकि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असीम संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए ‘बीमारू राज्य’ की छवि से बाहर निकलकर भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ही भारत की संस्कृति, साहित्य, संगीत, कला और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहा है। अयोध्या की मर्यादा, काशी की शाश्वत चेतना, ब्रज धाम की भक्ति और प्रयागराज की समरसता ने सदियों से भारतीय संस्कृति को दिशा और ऊर्जा दी है। सीएम योगी ने कहा कि अमृतकाल में प्रदेश सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोते हुए समावेशी विकास के संकल्प को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दृढ़ संकल्प के साथ कानून और सुशासन का राज स्थापित किया है, जिससे प्रदेश में निवेश और विकास का माहौल बना है।
ये भी पढ़े… योगी राज में धर्म परिवर्तन के आरोपों पर एक्शन, 5 मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ FIR दर्ज







