Shivraj Singh: केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सरकार की स्पष्ट और मजबूत प्रतिबद्धता बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब और किसानों के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को भी बदलने वाला है।
किसानों और कृषि को मजबूती
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1,62,671 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इससे भारतीय कृषि को सशक्त बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। कृषि शिक्षा और अनुसंधान पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के माध्यम से इसके लिए 9,967 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
Shivraj Singh: ग्रामीण विकास पर बड़ा निवेश
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए 2,73,108 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, ताकि गांव विकास के इंजन बन सकें। ग्रामीण विकास विभाग के बजट में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, विकसित भारत ग्राम योजना के लिए अकेले 55,600 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।
रोजगार, मनरेगा और लखपति दीदियां
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ के तहत केंद्र सरकार का हिस्सा 95,600 करोड़ रुपये से अधिक है, जो राज्यों के योगदान के साथ 1,51,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीबों, किसानों, युवाओं और विशेष रूप से ‘लखपति दीदियों’ के कल्याण के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं, जो विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक साबित होंगे।
ये भी पढ़ें…मोदीनगर में युवक की जलकर मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्मदाह की आशंका







