Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी: संत रविदास जी के आशीर्वाद से विकसित भारत मिलेगा

पीएम मोदी: संत रविदास जी के आशीर्वाद से विकसित भारत मिलेगा

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में शामिल हुए और देशवासियों को संत रविदास जयंती तथा माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से हम विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करेंगे।

संत रविदास जी की प्रेरणा और सेवा कार्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका जन्मभूमि काशी से संबंध है और वे सांसद के रूप में काशी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने डेरा सचखंड बल्ला के सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान ने दुनिया में संत रविदास जी के विचारों का प्रसार किया। इसी कारण केंद्रीय सरकार ने पूज्य संत श्री निरंजन दास जी महाराज को हाल ही में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

PM Modi: सुविधाओं और विकास योजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट रखा गया है और हलवारा एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, अन्नदाता, युवाशक्ति और नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाले बजट के साथ गांव और किसानों के लिए भी काम कर रही है।

आर्थिक सुधार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार

प्रधानमंत्री ने यूरोपीय यूनियन के साथ हुई नई ट्रेड डील का उल्लेख किया और कहा कि इससे पंजाब के कपड़ा उद्योग और टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने गरीब और बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने और कैंसर दवाओं को सस्ता करने के कदमों की भी जानकारी दी। संत रविदास जी की आशीर्वाद और प्रेरणा से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें…गलसी में वॉल्वो बस ने बाइकर को मारी टक्कर, मौत के बाद भीड़ भड़की

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments