ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर में खुशी का घर बना मातम का डेरा! तिलक समारोह में जा रहे कार सवारों को ट्रक ने रौंदा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

लखीमपुर में खुशी का घर बना मातम का डेरा! तिलक समारोह में जा रहे कार सवारों को ट्रक ने रौंदा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के गोला कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के घर में कोहराम मचा दिया। दिल्ली से बहराइच जा रहे पांच दोस्तों की कार को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हृदयविदारक बात यह है कि घायलों में वह युवक भी शामिल है जिसका आज तिलक समारोह था।

कार के उड़े परखच्चे 

मिली जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के रहने वाले पांच युवक दिल्ली में रहकर डेकोरेशन (सजावट) का काम करते थे। इनमें से एक युवक का आज अपने पैतृक गांव बहराइच में तिलक समारोह होना था। दोस्त की खुशियों में शामिल होने और तिलक की रस्मों को यादगार बनाने के लिए पांचों दोस्त कार से दिल्ली से रवाना हुए थे। सभी के चेहरों पर घर पहुँचने और शादी के जश्न की खुशी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार तड़के जब उनकी कार लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ कस्बे के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया।

Lakhimpur Kheri: मौके पर तीन की मौत

हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। वहीं, दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, जिस युवक का आज तिलक था, उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। जैसे ही हादसे की खबर बहराइच स्थित उनके गांव पहुँची, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब चित्कार सुनाई दे रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

वहीं घटना को लेकर गोला कोतवाली पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया है। वहीं यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर और सड़कों पर दौड़ते काल बने ट्रकों की लापरवाही को उजागर करता है। दिल्ली से अपने घर के लिए निकले इन युवाओं को क्या पता था कि मंजिल पर पहुँचने से पहले ही मौत उनका रास्ता रोक लेगी। प्रशासन अब मामले की जांच में जुटा है, लेकिन उन तीन परिवारों की भरपाई कोई नहीं कर सकता जिन्होंने अपने चिराग खो दिए हैं।

Report BY: संजय कुमार

ये भी पढ़े… प्रभारी मंत्री के लखीमपुर आगमन से अटल सभागार में विकास की गूंज, CDO ने किया भव्य स्वागत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल