बर्दवान में कैश कांड, BJP MP सौमित्र खान के PA का नाम आया सामने

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में नेशनल हाईवे नंबर-19 के किनारे रेनेसां सब-सिटी इलाके से पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है। जिला तृणमूल नेता बागबुल इस्लाम ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले इतने बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी पैसे का स्रोत क्या है, यह सब लोग जानते हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 3 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। चतरू क्षेत्र में पिछले 18 दिनों के भीतर यह पांचवीं मुठभेड़ है। सेना और पुलिस को सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह इस इलाके में छिपा हुआ है।

गुजरात में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 लोग हिरासत में

गुजरात के साणंद में पुलिस ने बुधवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर छापा मारकर 81 लोगों को हिरासत में लिया है। यह पार्टी साणंद-नलसरोवर रोड स्थित एक वीकेंड होम ‘निर्वाण ग्रीन्स’ में चल रही थी। गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले साणंद के ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट में एक नामी रियल एस्टेट कारोबारी प्रतीक संघवी की बर्थडे पार्टी पर भी पुलिस ने छापा मारा था।

राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा तंज

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने शादी से महज तीन दिन पहले युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम और प्रतिशोध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

मुंबई में बैंक अधिकारी को मराठी न बोलने पर धमकी, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र में एक बार फिर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं की दबंगई का मामला सामने आया है। मराठी भाषा न बोल पाने पर एक बैंक अधिकारी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद के बाद MNS नेताओं ने बैंक मैनेजर से कहा कि मराठी का अपमान करने वाले इस अधिकारी को तुरंत ट्रांसफर किया जाए, नहीं तो अगले दिन दोपहर 12 बजे बैंक के बाहर आंदोलन किया जाएगा।

एरिजोना में एक्टिव शूटिंग के दौरान पुलिस हेलीकॉप्टर क्रैश, दो अधिकारियों की मौत

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। राज्य के पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट (Arizona Department of Public Safety) का एक रेंजर हेलीकॉप्टर ड्यूटी के दौरान क्रैश हो गया। एयर रेस्क्यू यूनिट के लिए बड़ा नुकसान, एरिजोना की एयर रेस्क्यू यूनिट, जिसे रेंजर यूनिट भी कहा जाता है, को बेहद खास और जोखिम भरी परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

Cyber Crime: साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई, 39.43 लाख मोबाइल कनेक्शन बंद

Cyber Crime

Cyber Crime: साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। सरकार ने अब तक 39.43 लाख मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए हैं, जबकि 2.27 लाख मोबाइल हैंडसेट और 1.31 लाख एसएमएस टेम्पलेट्स को ब्लैकलिस्ट किया गया है। यह जानकारी संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय … Read more

मेघालय की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक गांव की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 16 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई मजदूरों के अब भी खदान के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में खदान के अंदर गैस रिसाव या किसी तकनीकी खराबी को धमाके की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल, युवक की बेरहमी से पिटाई और चाकू से हत्या

दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के साकेत इलाके में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। चार युवकों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक और गंभीर मामला सामने आया है। निजी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।