ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की LDP को दो-तिहाई बहुमत के संकेत

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की LDP को दो-तिहाई बहुमत के संकेत

जापान में रविवार को हुए अहम संसदीय चुनावों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इन एग्जिट पोल्स के मुताबिक प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की अगुवाई वाले सत्ताधारी गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। 54 वर्षीय काजुकी इशिहारा ने कहा कि उन्होंने स्थिरता और बदलाव की उम्मीद में LDP को वोट दिया। वहीं, ऑफिस वर्कर योशिनोरी तमदा का कहना है कि उनके लिए वेतन और आर्थिक स्थिति सबसे बड़ा मुद्दा है।

Japan Election Exit Polls: जापान में रविवार को हुए अहम संसदीय चुनावों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इन एग्जिट पोल्स के मुताबिक प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की अगुवाई वाले सत्ताधारी गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK और अन्य प्रमुख टीवी नेटवर्क्स ने दावा किया है कि ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेतृत्व वाला गठबंधन 465 सीटों वाली लोअर हाउस में दो-तिहाई से ज्यादा सीटें हासिल कर सकता है।

LDP को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत

एग्जिट पोल्स के अनुसार, चुनाव से पहले की स्थिति के मुकाबले यह जीत कहीं ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। अगर यह अनुमान नतीजों में बदलता है, तो प्रधानमंत्री ताकाइची को अपने दक्षिणपंथी एजेंडे को आगे बढ़ाने का पूरा मौका मिलेगा। इसमें चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत को मजबूत करना, साथ ही अमेरिका के साथ रणनीतिक रिश्तों को और गहरा करना शामिल है। गौरतलब है कि ताकाइची ने अक्टूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था।

Japan Election Exit Polls: लोकप्रियता के दम पर स्नैप चुनाव

ताकाइची फिलहाल जापान में काफी लोकप्रिय हैं, हालांकि उनकी पार्टी LDP बीते वर्षों में फंडिंग और धार्मिक घोटालों को लेकर आलोचनाओं में रही है। प्रधानमंत्री बनने के महज तीन महीने बाद उन्होंने स्नैप चुनाव का ऐलान किया, ताकि लोकप्रियता के चरम पर रहते हुए मजबूत जनादेश हासिल किया जा सके।

Japan Election Exit Polls: ‘काम, काम, काम’ का नारा

अल्ट्रा-कंजर्वेटिव छवि वाली ताकाइची ने पद संभालते ही “काम, काम, काम” का नारा दिया। उनकी सख्त लेकिन प्लेफुल स्टाइल युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय रही है। ताज़ा सर्वे बताते हैं कि विपक्षी दल बिखरे हुए हैं और फिलहाल LDP को सीधी चुनौती देने की स्थिति में नहीं दिखते। ताकाइची ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर LDP बहुमत हासिल नहीं करती, तो वह इस्तीफा दे देंगी।

सुरक्षा और दक्षिणपंथी नीतियों पर फोकस

प्रधानमंत्री ताकाइची का फोकस राष्ट्रीय सुरक्षा, आप्रवासन नीति और रक्षा सुधारों पर है। उन्होंने दिसंबर तक रक्षा नीतियों में बदलाव का वादा किया है, जिसमें हथियार निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में ढील और युद्धोत्तर शांतिवादी सिद्धांतों से दूरी शामिल है। हाल के महीनों में जापान में फार-राइट राष्ट्रवादी पार्टियों को भी समर्थन मिला है, जिससे ताकाइची की नीतियों को और मजबूती मिल सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इन कदमों से नागरिक अधिकारों पर असर पड़ सकता है।

Japan Election Exit Polls: तकनीक और उद्योग को मजबूत करने की योजना

चुनावी अभियान के दौरान ताकाइची ने तकनीक, आर्थिक सुरक्षा और उद्योगों को मजबूत करने के लिए सरकारी निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने आप्रवासन पर सख्त रुख अपनाने और विदेशी संपत्ति स्वामित्व पर नियम कड़े करने की बात भी कही।

जल्दबाजी में चुनाव, मौसम बना चुनौती

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इतनी जल्दी चुनाव कराना जापानी राजनीति की एक समस्या को दर्शाता है, जहां नीतियों से ज्यादा सत्ता बचाने पर जोर रहता है। रविवार को मतदान के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई, जिससे वोटिंग प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई।

मतदाताओं की राय

Japan Election Exit Polls: 54 वर्षीय काजुकी इशिहारा ने कहा कि उन्होंने स्थिरता और बदलाव की उम्मीद में LDP को वोट दिया। वहीं, ऑफिस वर्कर योशिनोरी तमदा का कहना है कि उनके लिए वेतन और आर्थिक स्थिति सबसे बड़ा मुद्दा है, इसलिए उन्होंने भरोसेमंद पार्टी को चुना।

 

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में कथित धर्मांतरण का मामला, 4 लोग हिरासत में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल