Bihar News: बिहार की जनता कांग्रेस को नोटिस नहीं करती: मंत्री रामकृपाल यादव

Bihar News

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस अब बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुकी है और जनता उसे नोटिस नहीं करती।

RSS शताब्दी समारोह में शिल्पा शेट्टी, मोहन भागवत को बताया प्रेरणास्रोत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ऐतिहासिक शताब्दी समारोह में शिरकत की। इससे पहले 7 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन सलमान खान, रणबीर कपूर, निर्देशक सुभाष घई और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी भी आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में शामिल हुए थे।

Yogi: जनता के मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा से ही प्रदेश का विकास संभव: मुख्यमंत्री योगी

Yogi

Yogi: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री … Read more

कान्स में तालियां बटोरने वाली अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ 3 साल बाद ओटीटी पर देगी दस्तक

अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जबरदस्त सराहना मिली थी। साल 2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने करीब 7 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। कान्स में मिली सफलता के बाद ‘कैनेडी’ को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाया गया। फिल्म को सिडनी फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया, जहां दर्शकों ने इसकी कहानी के साथ-साथ सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर की खास तौर पर तारीफ की।

धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद बना हत्या की वजह, रिकवरी एजेंट की फ्लैट में हत्या

झारखंड के धनबाद जिले में एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इस मामले में एक लोन रिकवरी एजेंट की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार से तीन शव बरामद, सुसाइड की आशंका

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को एक लावारिस कार से तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक डिलीवरी बॉय की चाकू गोदकर हत्या का मामला भी सामने आया था। 22 वर्षीय अरुण राज की हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की LDP को दो-तिहाई बहुमत के संकेत

जापान में रविवार को हुए अहम संसदीय चुनावों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इन एग्जिट पोल्स के मुताबिक प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की अगुवाई वाले सत्ताधारी गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। 54 वर्षीय काजुकी इशिहारा ने कहा कि उन्होंने स्थिरता और बदलाव की उम्मीद में LDP को वोट दिया। वहीं, ऑफिस वर्कर योशिनोरी तमदा का कहना है कि उनके लिए वेतन और आर्थिक स्थिति सबसे बड़ा मुद्दा है।

ग्रेटर नोएडा में कथित धर्मांतरण का मामला, 4 लोग हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 में एक मकान के बेसमेंट में कथित तौर पर धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान की ओर से सूचना दी गई थी कि इलाके में धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता, अन्य हिंदू संगठन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

Amit Shah: 31 मार्च से पहले छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म: अमित शाह

Amit Shah

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद 31 मार्च से पहले पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रविवार को रायपुर में उन्होंने राज्य सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने … Read more

बाबू-सोना कहकर छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को युवती ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शोहदे को बीच सड़क पर पकड़कर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।