ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Yogi: जनता के मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा से ही प्रदेश का विकास संभव: मुख्यमंत्री योगी

Yogi: जनता के मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा से ही प्रदेश का विकास संभव: मुख्यमंत्री योगी

Yogi

Yogi: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदन की गरिमा बनाए रखने और जनता से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा के माध्यम से प्रदेश के विकास में सहयोग करने की अपील की।

सदन में स्वस्थ चर्चा से होगा प्रदेश का विकास: मुख्यमंत्री

सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें और रचनात्मक चर्चा करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सकारात्मक विमर्श से न केवल प्रदेश का विकास होता है, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान भी संभव है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसका ध्यान सभी जनप्रतिनिधियों को रखना चाहिए।

Yogi: विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा सभी दलों का सहयोग

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का महत्वपूर्ण मंच है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, डॉ. संजय निषाद, कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’ सहित कई दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

20 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र, 11 विधेयक होंगे पेश

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। कार्यसूची के अनुसार पहले दिन ही 11 विधेयकों को सदन में मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य आगामी दिनों में सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

ये भी पढ़ें…धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद बना हत्या की वजह, रिकवरी एजेंट की फ्लैट में हत्या

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल