Headache Relief Tips: आजकल लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने या मोबाइल इस्तेमाल करने की वजह से कई लोगों को सिर दर्द की समस्या होती है। लेकिन हर सिर दर्द का कारण केवल स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता। कुछ लोगों को सुबह उठते ही सिर भारी और भौंहों के पास दर्द महसूस होता है। इसका मुख्य कारण अधूरी नींद और इससे जुड़ा न्यूरो-हॉर्मोनल असंतुलन होता है।

अधूरी नींद और हार्मोन असंतुलन
विज्ञान के अनुसार, भौंहों के ऊपर का क्षेत्र फ्रंटल साइनस और ट्राईजेमिनल नर्व से जुड़ा होता है। जब नींद पूरी नहीं होती, तब भौंहों के बीच तेज दर्द होता है। इससे मस्तिष्क में मौजूद सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है और सिर दर्द के साथ आंखों की मांसपेशियों पर भी तनाव बढ़ता है।

Headache Relief Tips: आयुर्वेद में वात और सिर दर्द
आयुर्वेद के अनुसार, यह समस्या शरीर में वात की वृद्धि और नींद की कमी से जुड़ी होती है। जब शरीर में वात बढ़ता है तो नींद प्रभावित होती है, और इससे पूरे तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ता है। परिणामस्वरूप सिर दर्द, आंखों में दर्द और भारीपन महसूस होता है।

आयुर्वेद ने इस समस्या से निपटने के कई सरल उपाय बताए हैं:
-
नस्य विधि: रात में सोने से पहले नाक में कुछ बूंदें देसी घी की डालें। यह नाक की रुकावट कम करता है और सांस लेने में आसानी देता है।
-
तलवों की मालिश: तलवों पर कई प्रेशर पॉइंट होते हैं जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं और नींद में मदद करते हैं। दिनभर की थकान को कम करने और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए रात में तलवों की मालिश करें।
-
ब्राह्मी और जटामांसी का सेवन: इससे मन शांत रहता है और नींद आसानी से आती है।
-
त्रिफला जल से नेत्र प्रक्षालन: ठंडे पानी में त्रिफला मिलाकर आंखों को धोने से आंखों की थकान कम होती है।
-
हल्दी, काली मिर्च और जायफल का दूध: रात को इसका सेवन करने से मस्तिष्क शांत होता है, नींद अच्छी आती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।
इन उपायों को अपनाकर सिर दर्द, आंखों की थकान और नींद की कमी जैसी समस्याओं से आसानी से राहत पाई जा सकती है।






