ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » सीपीआईएम कार्यकर्ता होने का आरोप, सरकारी आवास से वंचित रहने की शिकायत

सीपीआईएम कार्यकर्ता होने का आरोप, सरकारी आवास से वंचित रहने की शिकायत

Bengal News: पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना के कुयापुर गांव अंतर्गत दरबस्ती बाला इलाके में सरकारी आवास योजना को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव निवासी रणजीत डोलाई ने दावा किया है कि वे सीपीआईएम के कार्यकर्ता हैं और इसी कारण उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया।

जर्जर मिट्टी के मकान में 12 लोगों का गुजर-बसर

रणजीत डोलाई के अनुसार, उनके परिवार के 12 सदस्य एक छोटे और बेहद जर्जर मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर हैं। मकान की छत कई जगहों से टूटी हुई है और छप्पर भी फटा हुआ है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार के लिए बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, बावजूद इसके उन्हें अब तक बंगाल आवास योजना के तहत घर नहीं मिला।

Bengal News: ब्लॉक प्रशासन को पत्र, आंदोलन की चेतावनी

पीड़ित परिवार ने पहले ही ब्लॉक प्रशासन को पत्र सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। पत्र में मांग की गई है कि राजनीतिक भेदभाव समाप्त हो और पात्रता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाए।

भाजपा ने भी किया आंदोलन का ऐलान

इस मामले को लेकर क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने भी विरोध का ऐलान किया है। भाजपा का आरोप है कि इलाके में कई ऐसे लोग हैं जो सरकारी मकान के पात्र हैं, लेकिन सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस उन्हें आवास नहीं दे रही। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 2026 के चुनावों से पहले पात्र परिवारों को घर नहीं मिला, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Bengal News: तृणमूल का पलटवार: राजनीति का आरोप बेबुनियाद

चंद्रकोना ब्लॉक-2 पंचायत समिति के अध्यक्ष और तृणमूल नेता आलोक घोष ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकारी आवास योजना में किसी तरह की राजनीति नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा, “विपक्ष बेवजह राजनीति कर रहा है। सरकारी योजनाओं के तहत चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र लोगों को घर मिलेंगे।”

इंतजार में रणजीत, कब मिलेगा पक्का घर?

इधर, रणजीत डोलाई और उनका परिवार अब भी सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हैं। सवाल यह है कि क्या उन्हें वास्तव में राजनीतिक कारणों से वंचित किया गया है या फिर प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी हो रही है। फिलहाल, पूरे इलाके की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

ये भी पढ़े… योगी आदित्यनाथ ने 1.06 करोड़ पेंशनधारकों के लिए बढ़ोतरी का ऐलान

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल