Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड महिएका के नाम पर बनवाया खास टैटू, दो लेपर्ड में दिखाई रिश्ते की मजबूती

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि उनका नया टैटू है। यह टैटू उनके और उनकी गर्लफ्रेंड महिएका शर्मा के रिश्ते की गहराई और मजबूती को दर्शाता है। सनी भनुशाली ने बताया कि हार्दिक पहले एक छोटा और साधारण टैटू चाहते थे, लेकिन बातचीत के दौरान उनके रिश्ते की गहराई सामने आई। लेपर्ड को एक प्रतीक के रूप में चुना गया क्योंकि वह अकेले में भी ताकतवर होता है और साथ में अजेय।

बठिंडा में युवती की हत्या का खुलासा, दोस्त निकला कातिल

पंजाब के बठिंडा में युवती की बेरहमी से हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में 35 वर्षीय प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 11 फरवरी को सूटकेस मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। बठिंडा की SSP ज्योति यादव बैंस ने बताया कि परसराम नगर इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

भारत-पाक मैच पर सियासी संग्राम! वारिस पठान का BCCI को खुला चैलेंज

India Pakistan Match Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मुकाबले को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने इस मैच का खुलकर विरोध करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मुकाबला रद्द करने की मांग की है। ‘पाकिस्तान से मैच खेलना … Read more

प्रेमिका के एक फोन ने तुड़वाई सगाई, मैरिज हॉल में मचा हंगामा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सगाई समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फोन कॉल ने पूरे कार्यक्रम का रुख बदल दिया। सगाई टूटने के बाद लड़की पक्ष में नाराजगी देखी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया।

मर्यादा बनाम सियासत, संगम विवाद पर आमने-सामने योगी और अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा कि हर कोई शंकराचार्य नहीं हो सकता और न ही कोई व्यक्ति किसी भी पीठ का आचार्य बनकर माहौल खराब कर सकता है। यह विवाद प्रयागराज के संगम तट पर मौनी अमावस्या के दिन शुरू हुआ। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने समर्थकों के साथ रथ और पालकी से स्नान के लिए निकले थे, लेकिन भारी भीड़ का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें बैरियर पर रोक दिया।

सीपीआईएम कार्यकर्ता होने का आरोप, सरकारी आवास से वंचित रहने की शिकायत

Bengal News: पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना के कुयापुर गांव अंतर्गत दरबस्ती बाला इलाके में सरकारी आवास योजना को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव निवासी रणजीत डोलाई ने दावा किया है कि वे सीपीआईएम के कार्यकर्ता हैं और इसी कारण उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया। जर्जर मिट्टी के मकान … Read more

जमानत के बाद पप्पू यादव रिहा, विरोधियों पर साजिश का आरोप

बिहार के पटना जिले की एक अदालत से जमानत मिलने के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। उन्हें वर्ष 1995 के एक जालसाजी मामले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि वह NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) अभ्यर्थी की मौत के मुद्दे को उठाते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे यही वजह थी कि वह लगातार छात्रा की मौत और छात्रावासों में रह रही छात्राओं की असुरक्षा का मुद्दा उठा रहे थे।

तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने की मांग तेज, सीएम रैली में मुद्दा उठाएंगे विधायक तेजपाल तंवर

Haryana News

तावडू के विधायक तेजपाल तंवर ने क्षेत्र को गुरुग्राम जिले में शामिल करने की मांग फिर उठाई है। वे 15 फरवरी की मुख्यमंत्री रैली में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखने की तैयारी में हैं।

कानून से ऊपर कोई नहीं: सीताराम दास महाराज ने सीएम योगी के बयान का किया समर्थन

Shankaracharya

Shankaracharya: अयोध्या में धार्मिक संत और कथावाचक सीताराम दास महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता और कानून सबके लिए समान है। महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान पूरी तरह सत्य और संविधानसम्मत है। ‘कानून … Read more

योगी आदित्यनाथ ने 1.06 करोड़ पेंशनधारकों के लिए बढ़ोतरी का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान घोषणा की कि 1.06 करोड़ सामाजिक पेंशनधारकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। सीएम ने बताया कि सपा सरकार के समय बनी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की योजना भ्रष्टाचार पर आधारित थी। बिना जमीन अधिग्रहण के ही टेंडर अलाट कर दिया गया था।