ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » भारत-पाक मैच पर सियासी संग्राम! वारिस पठान का BCCI को खुला चैलेंज

भारत-पाक मैच पर सियासी संग्राम! वारिस पठान का BCCI को खुला चैलेंज

India Pakistan Match Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मुकाबले को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने इस मैच का खुलकर विरोध करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मुकाबला रद्द करने की मांग की है।

‘पाकिस्तान से मैच खेलना शहीदों का अपमान’

मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए वारिस पठान ने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना देश के शहीदों का अपमान है। उन्होंने कहा कि जब देश ने आतंकवाद के इतने जख्म सहे हैं, तब पाकिस्तान के साथ खेल का रिश्ता रखना समझ से परे है।

India Pakistan Match Controversy: पुलवामा, 26/11, रेड फोर्ट ब्लास्ट का जिक्र

वारिस पठान ने अपने बयान में पुलवामा आतंकी हमला, 26/11 मुंबई हमला, पहलगाम की घटना और हालिया रेड फोर्ट ब्लास्ट का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि इन सभी घटनाओं में पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठनों के नाम सामने आए हैं। उनका कहना था कि पुलवामा और रेड फोर्ट ब्लास्ट में जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आना बेहद गंभीर विषय है, इसके बावजूद भारत-पाक मैच खेला जाना शर्मनाक है।

‘बहनों को क्या जवाब देंगे, जिनका सिंदूर उजड़ा?’

भावुक अंदाज में वारिस पठान ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद ने कई परिवारों को तबाह किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पहलगाम जैसी घटनाओं में जिन महिलाओं ने अपने पति खोए, उन्हें देश क्या जवाब देगा। उन्होंने कहा कि कुछ पैसों के लिए देश की इज्जत और मर्यादा से समझौता नहीं किया जा सकता।

India Pakistan Match Controversy: अमित शाह, जय शाह और BCCI से सीधा सवाल

वारिस पठान ने सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नाम लेते हुए कहा कि अगर इनमें थोड़ी भी राष्ट्रभक्ति बची है तो भारत को पाकिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहिए।

‘जब रिश्ते तोड़ दिए, तो क्रिकेट क्यों?’

उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध तोड़े, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कलाकारों और फिल्म सितारों पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट मैच खेलना दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उनके मुताबिक, देश देख रहा है कि असली राष्ट्रवादी कौन है।

India Pakistan Match Controversy: ‘भारत को खुद कहना चाहिए था— हमें मैच नहीं खेलना’

अपने बयान के अंत में वारिस पठान ने कहा कि पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय हैसियत भारत के सामने कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को खुद आगे बढ़कर यह कहना चाहिए था कि वह पाकिस्तान के साथ कोई भी मैच नहीं खेलेगा और सभी तरह के रिश्ते पूरी तरह खत्म करेगा।

ये भी पढ़े… सीपीआईएम कार्यकर्ता होने का आरोप, सरकारी आवास से वंचित रहने की शिकायत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल