Anemia Prevention Tips: शरीर में खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। जब शरीर में खून कम हो जाता है तो व्यक्ति को सुस्ती, ज्यादा थकान, चक्कर आना, कमजोरी और सांस फूलने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इससे बचने के लिए रोज आयरन वाली चीजें खाना जरूरी है। पालक, चुकंदर, अनार, खजूर, गुड़, काले चने, राजमा और दालें खाने से शरीर को ताकत मिलती है और खून की कमी नहीं होती।

एनीमिया रोकथाम हेतु राष्ट्रीय जागरूकता अभियान
देश में एनीमिया को खत्म करने के लिए National Health Mission ने जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान का संदेश है, “एनीमिया को हराएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं।” एनीमिया की समस्या खासकर महिलाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं में ज्यादा होती है। इससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना और बच्चों में सही विकास न होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। सही खाना, नियमित जांच और जागरूकता से एनीमिया से बचा जा सकता है।

Anemia Prevention Tips: आयरन विटामिन प्रोटीन से संतुलित आहार जरूरी
एनीमिया से बचने के लिए रोज संतुलित आहार लेना जरूरी है। भोजन में आयरन, विटामिन सी और प्रोटीन होना चाहिए। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, जो खून के जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। विटामिन सी आयरन को शरीर में अच्छे से अवशोषित होने में मदद करता है। प्रोटीन शरीर की मरम्मत और विकास के लिए जरूरी है।
आयरन विटामिन और प्रोटीन युक्त आहार
आयरन के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ और चौलाई खाएं। इसके अलावा चना, राजमा, सोयाबीन, काले चने, ज्वार, बाजरा, गुड़, चुकंदर, अनार, सेब और खजूर भी फायदेमंद हैं। विटामिन सी के लिए आंवला, नींबू, संतरा, मौसमी, अमरूद, कीवी, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च खाएं। प्रोटीन के लिए मूंग, अरहर, मसूर, उड़द, दूध, दही, छाछ, पनीर, सोया चंक्स, राजमा, चना और बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, तिल, चिया सीड्स, अलसी और कद्दू के बीज खाएं।

आयरन के सही अवशोषण के जरूरी उपाय
विशेषज्ञों के अनुसार, आयरन वाला खाना खाते समय नींबू या विटामिन सी वाला फल जरूर लें, ताकि आयरन अच्छे से शरीर में पहुंचे। खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी न पिएं, क्योंकि इससे आयरन का असर कम हो जाता है। हर 3 से 6 महीने में हीमोग्लोबिन की जांच कराएं। गर्भवती महिलाएं और किशोरियां डॉक्टर की सलाह से आयरन की दवा ले सकती हैं।
यह भी पढे़ : Sleep Health: नींद की कमी से दिमाग-दिल पर खतरा?






