ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Bangla News: मायापुर इस्कॉन में अमित शाह का धार्मिक कार्यक्रम

Bangla News: मायापुर इस्कॉन में अमित शाह का धार्मिक कार्यक्रम

Bangla News

Bangla News: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित श्री चैतन्य महाप्रभु की पावन भूमि मायापुर में बुधवार को एक विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। देश के गृह मंत्री अमित शाह 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि मायापुर इस्कॉन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यह आयोजन भक्तिसिद्धांत सरस्वती महाराज की 152वीं जन्म जयंती के अवसर पर किया गया।

मायापुर इस्कॉन पहुंचकर किए राधा–माधव के दर्शन

बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अमित शाह सेना के हेलीकॉप्टर से इस्कॉन के हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वे सीधे राधा माधव मंदिर पहुंचे, जहां हरिनाम संकीर्तन के बीच उन्होंने दर्शन किए। दर्शन के पश्चात वे पद्म भवन गए और इस्कॉन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मंच पर पहुंचने से पहले उन्होंने श्रीकृष्ण मंत्र का उच्चारण किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Bangla News: भक्ति सिद्धांत सरस्वती व चैतन्य महाप्रभु पर संबोधन

धार्मिक मंच से संबोधन करते हुए अमित शाह ने भक्तिसिद्धांत सरस्वती महाराज के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए। उन्होंने श्री चैतन्य महाप्रभु के अवतरण, उनके संदेश और वैश्विक प्रभाव पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सनातन धर्म की आध्यात्मिक परंपरा और भक्ति आंदोलन के महत्व को रेखांकित किया।

कड़ी सुरक्षा, राजनीतिक चर्चाएं भी तेज

गृह मंत्री की यात्रा को लेकर पिछले दो दिनों से पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। राज्य की सशस्त्र पुलिस बल ने इस्कॉन परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा, जबकि सुरक्षा कारणों से कुछ मंदिरों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हालांकि इसे धार्मिक यात्रा बताया गया, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस दौरे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें… उमंग सिंघार का आरोप– मध्य प्रदेश का बजट झूठे आंकड़ों और खोखले दावों से भरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल