ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » जनगणना 2027: Amit Shah ने भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से भागीदारी की अपील

जनगणना 2027: Amit Shah ने भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से भागीदारी की अपील

Amit Shah

Amit Shah: देश में जनगणना 2027 की औपचारिक शुरुआत के साथ केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) फॉर्म भरकर अभियान को गति दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने दिल्ली स्थित आवास पर ‘आवास गणना’ के तहत यह प्रक्रिया पूरी की। साथ ही देशवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

डिजिटल जनगणना की ओर बड़ा कदम

इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जो पारंपरिक कागज-आधारित प्रणाली से अलग है। सरकार का उद्देश्य प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक बनाना है। यह पहल डेटा संग्रहण को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए नीतिगत निर्णयों को और प्रभावी बनाएगी।

Amit Shah: ‘स्व-गणना’ से बढ़ेगी भागीदारी

जनगणना 2027 की खास बात ‘स्व-गणना’ सुविधा है, जिसके तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार की जानकारी भर सकते हैं। यह सुविधा घर-घर सर्वे से पहले सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे त्रुटियों में कमी और लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।

विकास योजनाओं के लिए अहम आंकड़े

गृह मंत्री ने कहा कि सटीक जनगणना आंकड़े सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे संसाधनों का बेहतर आवंटन और समावेशी विकास सुनिश्चित होता है। इससे पहले Narendra Modi भी देशवासियों से इस अभियान में भाग लेने की अपील कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें…दिल्ली में पुलिस ही बनी लुटेरी, कारोबारी से 8.4 लाख लूटने के आरोप में 2 कर्मी गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल