Breaking News
Home » राजनीति » BJP का ‘विकसित केरलम’ प्लान, महिलाओं को ₹2500 और हाई-स्पीड रेल का वादा

BJP का ‘विकसित केरलम’ प्लान, महिलाओं को ₹2500 और हाई-स्पीड रेल का वादा

Keralam election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है, जिसमें राज्य के विकास, रोजगार और गरीबों के कल्याण पर खास फोकस रखा गया है। BJP का कहना है कि उसका लक्ष्य केरल को एक मजबूत और आधुनिक अर्थव्यवस्था के साथ “विकसित केरलम” बनाना है।

शहरों के लिए अलग-अलग विकास मॉडल

घोषणापत्र में BJP ने केरल के प्रमुख शहरों को अलग-अलग सेक्टर में विकसित करने की योजना पेश की है। तिरुवनंतपुरम को IT और इनोवेशन हब, कोच्चि को शिपबिल्डिंग सेंटर, कोझिकोड को हेल्थकेयर हब, त्रिशूर को सांस्कृतिक पर्यटन राजधानी, कोल्लम को ब्लू इकोनॉमी सेंटर और कन्नूर को डिफेंस इनोवेशन हब बनाने का वादा किया गया है। पार्टी का दावा है कि इससे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके पैदा होंगे।

Keralam election: महिलाओं और गरीबों के लिए बड़े वादे

BJP ने महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए कई योजनाएं घोषित की हैं। ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा किया गया है। इसके अलावा गरीब परिवारों को साल में दो मुफ्त LPG सिलेंडर (ओणम और क्रिसमस पर) और हर घर को हर महीने 20,000 लीटर मुफ्त पानी देने की बात कही गई है।

Keralam election: इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर पर जोर

पार्टी ने केरल में AIIMS खोलने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बनाने का वादा किया है। साथ ही सबरीमला और गुरुवायूर जैसे धार्मिक स्थलों के बेहतर प्रबंधन के लिए देवस्वम बोर्ड में सुधार की बात कही गई है। मुल्लापेरियार बांध को लेकर BJP ने कहा कि तमिलनाडु को पानी मिलता रहेगा, लेकिन केरल के हितों से समझौता नहीं होगा।

राजनीतिक हमला और वोट शेयर का दावा

मेनिफेस्टो जारी करते हुए BJP नेताओं ने LDF और UDF पर हमला बोला और कहा कि दोनों गठबंधन वर्षों से बारी-बारी से सत्ता में आ रहे हैं। पार्टी का दावा है कि केरल में उसका वोट शेयर 2% से बढ़कर 20% तक पहुंच चुका है, जो जनता के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

कब होंगे चुनाव?

Keralam election: केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल 2026 को होंगे, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। राज्य में करीब 2.7 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष, महिलाएं और थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं।

 

ये भी पढ़े: IndiGo को मिला नया CEO: William Walsh की एंट्री, ग्लोबल विस्तार पर बड़ा दांव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments