ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » संसद में नक्सलबाद पर गरजे अमित शाह बोले कहा था- 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म होगा

संसद में नक्सलबाद पर गरजे अमित शाह बोले कहा था- 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म होगा

लोकसभा में अमित शाह ने नक्सलवाद को विचारधारा की समस्या बताते हुए कांग्रेस पर आदिवासी क्षेत्रों के विकास में विफल रहने का आरोप लगाया और 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का लक्ष्य दोहराया।
Amit Shah Naxalism:

Amit Shah Naxalism: लोकसभा में सोमवार को नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1970 से 2026 तक चले नक्सलवाद के इतिहास पर आज संसद में गंभीर चर्चा हो रही है। उन्होंने नक्सलवाद के समर्थकों से सवाल करते हुए कहा कि इतने वर्षों तक इस समस्या का समाधान क्यों नहीं किया गया।

कांग्रेस पर सीधा हमला

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में 75 वर्षों में से 60 साल तक शासन करने के बावजूद आदिवासी क्षेत्रों का समुचित विकास नहीं हो सका। उन्होंने सवाल उठाया कि इन इलाकों में घर, स्कूल और मोबाइल टॉवर जैसी बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं पहुंचीं।

Amit Shah Naxalism: नक्सलवाद की जड़ पर बड़ा बयान

अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि नक्सलवाद का मूल कारण केवल विकास की कमी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि वामपंथी सोच के कारण यह समस्या फैली और वर्षों तक देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती बनी रही।

Amit Shah Naxalism: सरकार की कार्रवाई और आंकड़े

गृह मंत्री ने बताया कि सरकार की सख्त रणनीति के चलते वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों ने 270 नक्सल उग्रवादियों को मार गिराया, 680 को गिरफ्तार किया और 1225 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने कहा कि पहले 12 राज्यों में फैला ‘रेड कॉरिडोर’ अब सिमटता जा रहा है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

आईबीसी संशोधन विधेयक भी पारित

इसी दौरान लोकसभा में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) विधेयक 2025 भी पारित किया गया। वित्त मंत्री  ने कहा कि इस कानून ने बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत करने और फंसे कर्ज की वसूली में अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढे़ : भाजपा के दबाव में नीतीश का इस्तीफा? तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल