ख़बर का असर

Home » Andhra Pradesh » आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 20 मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 20 मजदूरों की मौत

AP Fireworks Factory Blast:

AP Fireworks Factory Blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार दोपहर पटाखा बनाने वाली ‘सूर्या फायरवर्क्स’ यूनिट में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के समय फैक्ट्री में 20 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे।

धमाके से दहल उठा इलाका

स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे हुए इस धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई शव पास के धान के खेतों में जा गिरे। आसपास के खेतों में आग लग गई और हरियाली जलकर राख हो गई।

AP Fireworks Factory Blast: ड्रोन से चल रही शवों और अंगों की तलाश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद शरीर के अंग खेतों में बिखरे मिले, जिनकी तलाश के लिए ड्रोन तैनात किए गए हैं। स्थानीय लोग खाद की बोरियों में शवों को उठाकर ले जाते नजर आए। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट के मुताबिक, अस्पताल पहुंचे घायल 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

AP Fireworks Factory Blast: जांच के आदेश, CM ने जताया दुख

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने और विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है।

यह भी पढे़ : अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, 40 छात्राओं की मौत: ईरान ने इजराइल-दुबई पर दागीं मिसाइलें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल