ख़बर का असर

Home » Expert Opinion » एरिजोना में एक्टिव शूटिंग के दौरान पुलिस हेलीकॉप्टर क्रैश, दो अधिकारियों की मौत

एरिजोना में एक्टिव शूटिंग के दौरान पुलिस हेलीकॉप्टर क्रैश, दो अधिकारियों की मौत

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। राज्य के पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट (Arizona Department of Public Safety) का एक रेंजर हेलीकॉप्टर ड्यूटी के दौरान क्रैश हो गया। एयर रेस्क्यू यूनिट के लिए बड़ा नुकसान, एरिजोना की एयर रेस्क्यू यूनिट, जिसे रेंजर यूनिट भी कहा जाता है, को बेहद खास और जोखिम भरी परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

Arizona Helicopter Crash: अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। राज्य के पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट (Arizona Department of Public Safety) का एक रेंजर हेलीकॉप्टर ड्यूटी के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट और उसमें सवार एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। यह दुर्घटना फ्लैगस्टाफ इलाके में उस समय हुई, जब वहां एक्टिव शूटिंग की स्थिति बनी हुई थी। हेलीकॉप्टर क्रू को स्थानीय पुलिस की मदद के लिए रवाना किया गया था।

टैक्टिकल एयर सपोर्ट के दौरान हुआ हादसा

पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर फ्लैगस्टाफ पुलिस डिपार्टमेंट और अन्य एजेंसियों को टैक्टिकल एयर सपोर्ट दे रहा था। इसका मकसद जमीन पर चल रही गोलीबारी की घटना के दौरान हवाई निगरानी और सहायता प्रदान करना था। लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डिपार्टमेंट के सार्जेंट कैमरन ली ने आधिकारिक बयान में कहा, “यह हमारे लिए बेहद दुखद क्षण है। इस हादसे में पायलट और हेलीकॉप्टर में मौजूद पुलिस अधिकारी/पैरामेडिक की जान चली गई।”

Arizona Helicopter Crash: हादसे की जांच शुरू, नाम अभी सार्वजनिक नहीं

फिलहाल मृतक पायलट और पुलिस अधिकारी के नाम जारी नहीं किए गए हैं। विभाग ने बताया कि परिवारों को सूचित करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। हेलीकॉप्टर क्रैश की वजह अभी साफ नहीं है। मामले की जांच के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

Arizona Helicopter Crash: एयर रेस्क्यू यूनिट के लिए बड़ा नुकसान, एरिजोना की एयर रेस्क्यू यूनिट, जिसे रेंजर यूनिट भी कहा जाता है, को बेहद खास और जोखिम भरी परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। यह यूनिट पहाड़ी इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन, पानी में बचाव, हाई-रिस्क सर्च मिशन और अन्य आपात स्थितियों में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान इस तरह का हादसा पूरे विभाग के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: मेघालय की अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल