Ashutosh Maharaj attack: जगद्गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार सुबह मोटरसाइकल ट्रेन में जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी रीवा एक्सप्रेस गाजियाबाद से प्रयागराज जा रही थी। उसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
नाक काटने की कोशिश, चेहरे और हाथ पर वार
आशुतोष ब्रह्मचारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 बजे सिराथु रेलवे स्टेशन के पास हुई। उन्होंने बताया कि हमलावर ने उनकी नाक काटने की कोशिश की और चेहरे व हाथ पर कई वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई और ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। वहीं से उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
Ashutosh Maharaj attack: शंकराचार्य और उनके शिष्यों पर लगाया आरोप
आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि यह हमला उनके खिलाफ दर्ज कराए गए पॉक्सो केस से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में सबूत पेश करने जा रहे थे, इसलिए उन्हें रोकने के लिए हमला कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साजिश में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और कुछ अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शंकराचार्य ने आरोपों को बताया फर्जी
वहीं दूसरी ओर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला बनावटी है और सिर्फ माहौल बनाने तथा मीडिया का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Ashutosh Maharaj attack: अस्पताल में कराया गया मेडिकल
हमले के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी को इलाज के लिए कैलविन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल और एक्स-रे कराया जा रहा है। अस्पताल के बाहर पुलिस और जीआरपी की सुरक्षा भी तैनात की गई है।
फेसबुक पोस्ट से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा
इस बीच, एक फेसबुक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉ. स्वाति अघोरी नाम के अकाउंट से एक पोस्ट में हमले की बात कही गई है। हालांकि पुलिस इस अकाउंट और पोस्ट की सच्चाई की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े… नारी सम्मान सर्वोपरि, महिलाओं की भूमिका सबसे अहम: सीएम योगी







