ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » महंगा हुआ हवाई सफर! इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट के दाम फिर चढ़े

महंगा हुआ हवाई सफर! इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट के दाम फिर चढ़े

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने एक बार फिर यात्रियों को झटका दिया है। इंडिगो के नए फैसले के मुताबिक, घरेलू फ्लाइट्स में अब 275 रुपये से 950 रुपये तक प्रति सीट फ्यूल सरचार्ज देना होगा।

Aviation news: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने एक बार फिर यात्रियों को झटका दिया है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका सीधा असर अब हवाई किराए पर दिखने लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम बढ़ाए जाने के बाद इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में बड़ा बदलाव किया है। अब 2 अप्रैल से बुक होने वाली हर टिकट पर नया सरचार्ज लागू होगा।

Aviation news: ATF महंगा, एयरलाइंस पर बढ़ा दबाव

ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में ATF की कीमत 96,638 रुपये से बढ़कर 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। वहीं नॉन-शेड्यूल्ड कंपनियों के लिए यह कीमत 2 लाख रुपये के पार पहुंच गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। एयरलाइंस के कुल खर्च में करीब 40% हिस्सा ईंधन का होता है, ऐसे में कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी भी कंपनियों के लिए बड़ा झटका बनती है।

यात्रियों पर सीधा असर, कितना बढ़ा किराया?

Aviation news: इंडिगो के नए फैसले के मुताबिक, घरेलू फ्लाइट्स में अब 275 रुपये से 950 रुपये तक प्रति सीट फ्यूल सरचार्ज देना होगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह बढ़कर 900 रुपये से 10,000 रुपये तक पहुंच गया है। इससे पहले मार्च में यह चार्ज काफी कम था, लेकिन अब दूरी के हिसाब से इसे बढ़ा दिया गया है। कुल मिलाकर, मिडिल-ईस्ट के हालात का असर अब सीधे आम यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है और आने वाले समय में हवाई सफर और महंगा हो सकता है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली में फर्जी No-Entry पास पर सख्ती, पकड़े गए तो केस, गाड़ी जब्त और ब्लैकलिस्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल