ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अमोल गायकवाड़ के खिलाफ 200 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अमोल गायकवाड़ के खिलाफ 200 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी अमोल गायकवाड़ के खिलाफ लगभग 200 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है।

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी अमोल गायकवाड़ के खिलाफ लगभग 200 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में करीब 30 गवाहों को शामिल किया गया है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप से बचता रहा पुलिस से

चार्जशीट के मुताबिक, अमोल गायकवाड़ और फरार आरोपी शुभम लोनकर के बीच लगातार संपर्क था। गायकवाड़ ने पुलिस को बताया कि वह डब्बा कॉलिंग और सिग्नल मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करता था, ताकि उसकी लोकेशन पुलिस ट्रैक न कर सके। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह पूरी योजना बेहद पेशेवर तरीके से तैयार की गई थी।

Baba Siddique Murder Case: हत्या की साजिश 1 से 12 अक्टूबर के बीच रची गई

पुलिस जांच में सामने आया है कि 1 से 12 अक्टूबर 2024 के बीच गायकवाड़ शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर के लगातार संपर्क में था। इसी दौरान बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश को अंतिम रूप दिया गया। चार्जशीट में शुभम लोनकर को इस हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड बताया गया है।

27वां आरोपी, कोल्हापुर से हुई थी गिरफ्तारी

पुणे के वारजे इलाके का निवासी अमोल गायकवाड़ इस हाई-प्रोफाइल केस में गिरफ्तार होने वाला 27वां आरोपी है। उसे अगस्त 2024 में कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले वह नासिक, सोलापुर और कोल्हापुर में लगातार ठिकाने बदलकर फरार था।

बिश्नोई गैंग और पंजाब मर्डर केस से भी जुड़ाव

चार्जशीट में गायकवाड़ के बिश्नोई गैंग से कथित संबंध भी सामने आए हैं। इसके अलावा जुलाई 2025 में पंजाब के टेक्सटाइल कारोबारी संजय वर्मा हत्याकांड में भी उसकी भूमिका बताई गई है। आरोप है कि उसने शूटरों को पनाह और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था। अब उसका नाम पंजाब केस की एफआईआर में भी दर्ज कर लिया गया है।

जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश तेज

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि गायकवाड़ से मिले इनपुट्स के आधार पर जांच को नई दिशा मिली है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ये भी पढे… बसामन मामा प्राकृतिक खेती प्रकल्प विंध्य के किसानों के लिए बनेगा मॉडल: अमित शाह 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल