
पुणे कोर्ट के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, मचेटी से भी किया हमला; 4-5 हमलावर फरार
महाराष्ट्र के पुणे में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर मंदार मारुति किवले की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार-पांच हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाने के बाद मचेटी से भी हमला किया। मृतक चार दिन पहले ही हत्या के मामले में जेल से छूटा था।













