Babri Masjid: केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने शनिवार को टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा ‘बाबरी मस्जिद’ निर्माण के ऐलान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा को मस्जिद बनाने पर आपत्ति नहीं है, बल्कि उसके नामकरण पर है। राज्य में बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच उनका यह बयान नए राजनीतिक समीकरणों को संकेत देता है।
मस्जिद नहीं, नाम पर आपत्ति
मजूमदार ने कहा कि मस्जिद बनाना किसी की आस्था का विषय है, लेकिन उसे ‘बाबरी मस्जिद’ नाम देना राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी। उनके अनुसार, यह पूरा मामला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर चल रहा “राजनीतिक खेल” है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Babri Masjid: टीएमसी और पुलिस पर सवाल
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस हुमायूं कबीर की मदद कर रही है, जबकि उन्हें टीएमसी ने निलंबित किया हुआ है। मजूमदार ने पूछा कि जब ममता बनर्जी भाजपा की रैलियों पर कार्रवाई कर सकती हैं, तो कबीर के खिलाफ कदम क्यों नहीं उठाए गए? उन्होंने दावा किया कि पुलिस को सरकार से स्पष्ट निर्देश मिले हैं कि वे कबीर को समर्थन दें।
मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने का आरोप
मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। उनके अनुसार, यह कदम राजनीतिक लाभ हासिल करने की रणनीति का हिस्सा है, जिसे जनता भली-भांति समझ रही है।
Babri Masjid: ममता पर परिवार की राजनीति करने का लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी न तो हिंदुओं की हितैषी हैं, न मुस्लिमों की। वह केवल अपने परिवार के राजनीतिक हितों को साधने में लगी हैं। मजूमदार का दावा है कि मुख्यमंत्री की यह रणनीति अब काम नहीं आएगी और जनता उनके राजनीतिक दांव को अस्वीकार कर देगी।
ये भी पढ़ें…Mp News: छात्रा के अश्लील वीडियो वायरल वाले अपराधियों के घर चला मोहन का बुलडोजर







