ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » बाजना में बनेगा सरकारी ट्रामा सेंटर, विधायक राजेश चौधरी की पहल रंग लाई

बाजना में बनेगा सरकारी ट्रामा सेंटर, विधायक राजेश चौधरी की पहल रंग लाई

Bajna Trauma Center:  यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों में घायलों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए बाजना क्षेत्र में सरकारी ट्रामा सेंटर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यह पहल मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी के प्रस्ताव के बाद आगे बढ़ी है।

विधायक की पहल से आगे बढ़ा प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिक, विधायक राजेश चौधरी ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास ट्रामा सेंटर की जरूरत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा था कि एक्सप्रेसवे पर अक्सर गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन आसपास पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं न होने के कारण घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। विधायक ने बैठक में यह भी सुझाव दिया कि बाजना क्षेत्र एक्सप्रेसवे के नजदीक है और यहां ट्रामा सेंटर बनने से हादसों में घायल लोगों को तुरंत प्राथमिक और विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Bajna Trauma Center: मुख्यमंत्री ने दिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

विधायक के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ट्रामा सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संबंधित विभागों ने स्थान चयन और अन्य प्रशासनिक औपचारिकताओं पर काम शुरू कर दिया है।

हादसों में घायलों को मिलेगा त्वरित उपचार

यमुना एक्सप्रेसवे देश के सबसे व्यस्त एक्सप्रेसवे में से एक है, जहां तेज रफ्तार के कारण कई बार बड़े सड़क हादसे हो जाते हैं। ऐसे मामलों में घायलों को तुरंत इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है। बाजना में ट्रामा सेंटर बनने से दुर्घटना पीड़ितों को नजदीक ही आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी।

Bajna Trauma Center: क्षेत्र के लोगों को भी होगा फायदा

ट्रामा सेंटर बनने से केवल एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों के पीड़ितों को ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए बड़ी राहत साबित होगी। विधायक राजेश चौधरी की इस पहल को क्षेत्र के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े… सुवेंदु अधिकारी का आरोप: बंगाल सरकार ने चुनावी नियमों का किया उल्लंघन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल