Bangal News: बर्दवान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद फोर-व्हीलर कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों युवक एक राजनीतिक पार्टी के प्रभावशाली नेता के पर्सनल असिस्टेंट (PA) के संपर्क में थे। शुरुआती जांच में मामला अवैध वसूली और गैर-कानूनी टोल कलेक्शन से जुड़ा बताया जा रहा है।
सीक्रेट सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, बर्दवान थाने की पुलिस को रेनेसां इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर एक सफेद फोर-व्हीलर कार को रोका। तलाशी के दौरान कार के पीछे रखे एक पैकेट से 500-500 रुपये के कई बंडल बरामद किए गए, जिससे पुलिस भी चौंक गई।
Bangal News: पैसों के सोर्स पर नहीं दे सके जवाब
कार में सवार दोनों युवकों से जब पुलिस ने बरामद नकदी के स्रोत के बारे में पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। न ही उनके पास पैसे से जुड़े कोई वैध दस्तावेज मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पहले हिरासत में लिया और जांच के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट में पेशी, वाहन जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहीं, इस्तेमाल की जा रही छोटी फोर-व्हीलर कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि इन युवकों का इस्तेमाल अलग-अलग समय पर बिजनेसमैन से अवैध तरीके से टोल वसूली के लिए किया जाता था। पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और राजनीतिक कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें…CM योगी का बड़ा बयान बोले- ‘2017 से पहले योजना का लाभ बिचौलिए लेते थे…’







