ख़बर का असर

Home » जॉब - एजुकेशन » बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका: 419 पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका: 419 पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

Bank of Baroda Recruitment:

Bank of Baroda Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर सहित कुल 419 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

419 पदों पर होगी भर्ती

BANK OF BARODA
Category Post Number of Posts
Regular (166) Senior Manager 132
Manager 34
Contractual (253) Assistant Vice President 14
Deputy Manager 62
Assistant Manager 177

Bank of Baroda Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में MBA, PGDM, CA, CFA या CMA की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही पद के अनुसार कार्य अनुभव भी मांगा गया है। आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 32 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Bank of Baroda Recruitment: आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • जनरल / EWS / OBC: ₹850

  • SC / ST / PwD / महिला / एक्स-सर्विसमैन: ₹175

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  • शॉर्टलिस्टिंग

  • इंटरव्यू

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

  4. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  5. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

  6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढे़ : 66वें जन्मदिन पर शिवराज के 5 संकल्प: टॉपर्स को ₹51 हजार सम्मान, फ्री ‘मामा कोचिंग’ और मोबाइल हॉस्पिटल शुरू होंगे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल