Bengal SIR NEWS: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की SIR (Special Identity Revision) रैली को लेकर तकरार लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर तृणमूल कांग्रेस दावा कर रही है कि SIR से राज्य की लोकतांत्रिक संरचना पर खतरा है, वहीं भाजपा का आरोप है कि ममता बनर्जी इस मुद्दे को “वोट बैंक बचाने” के लिए हवा दे रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के बयान के बाद मामला और गरमाया है।
SIR को लेकर बंगाल में सबसे ज्यादा विवाद क्यों?
भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने प्रेस से कहा कि देश के 12 राज्यों में SIR का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, लेकिन बंगाल में ही इतना विरोध क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जानबूझकर माहौल गरम कर रही हैं ताकि SIR की प्रक्रिया बाधित हो सके। भट्टाचार्य के अनुसार, “ममता बनर्जी किसे धमका रही हैं, इससे पूरा देश वाकिफ है। वह रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर नहीं निकालना चाहतीं क्योंकि यही उनका सबसे बड़ा वोट बैंक हैं।”
Bengal SIR NEWS: फर्जी वोटर बढ़ाने की कोशिश’- भाजपा

भाजपा नेताओं का दावा है कि तृणमूल कांग्रेस फर्जी मतदाताओं को सुरक्षित रखना चाहती है, ताकि चुनावी लाभ लिया जा सके। शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में खुलकर SIR अधिकारियों और BLOs को डराने-धमकाने का प्रयास कर रही हैं। भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि “बंगाल को भारत से अलग करने की मानसिकता के साथ काम किया जा रहा है। जनता सब समझ चुकी है और इस बार महाजंगलराज खत्म होने वाला है।”
Bengal SIR NEWS: BLOs पर दबाव और धमकी के आरोप
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में BLOs को धमकाया जा रहा है। उनके अनुसार, “कई जगह BLO को घर में बंद कर दिया गया है ताकि वे SIR की प्रक्रिया पूरी न कर सकें। उन्होंने दावा किया कि बिहार में SIR बिना किसी तनाव के पूरा हुआ था, और सिर्फ पात्र लोगों को ही वोट देने की अनुमति थी। लेकिन बंगाल में इसे राजनीतिक टकराव का मुद्दा बनाया जा रहा है।
बंगाल में सियासी ध्रुवीकरण और चुनावी तैयारी तेज
Bengal SIR NEWS: विश्लेषकों का कहना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, SIR बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। टीएमसी इसे केंद्र सरकार की “जनगणना में हस्तक्षेप” की रणनीति बता रही है, वहीं भाजपा इसे “वोट बैंक की राजनीति” से जोड़ रही है। जनता अब किस नैरेटिव पर भरोसा करती है, यही आने वाले चुनाव की दिशा तय करेगा।
ये भी पढ़े… Nepal Gen Z Protest: पीएम प्रमुख सचिव पर ‘भाई-भतीजावाद’ का गंभीर आरोप, इस्तीफे की मांग तेज







