Bihar Cabinet: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर हुआ। शपथ ग्रहण के 24 घंटे बाद मंत्रियों के विभागों की सूची जारी कर दी गई और इस बार का सबसे बड़ा बदलाव गृह विभाग को लेकर सामने आया है। 20 साल बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय का प्रभार छोड़ दिया है। यह विभाग अब बीजेपी के खेमे में चला गया है और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी राज्य के नए गृह मंत्री बन गए हैं। उनके हाथ में अब कानून-व्यवस्था से लेकर पुलिस प्रशासन पर अंतिम निर्णय का अधिकार होगा यानि कुलमिलाकर पुलिस महकमे समेत सुरक्षा दलों की जिम्मेदरी सम्राट चौधरी की कंधो पर आगई है।
विभागों के संतुलन से बनी बात
इस फेरबदल में जदयू और बीजेपी के बीच विभागों का संतुलन भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जदयू को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव अब वित्त विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं बीजेपी ने एक बार फिर मंगल पांडे पर भरोसा जताते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय उनके पास ही रहने दिया है। पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग की कमान मिली है, जबकि HAM अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग अपरिवर्तित रखा गया है और वे दोबारा लघु जल संसाधन मंत्री बने रहेंगे।
डिप्टी सीएम सिन्हा को अब अतरिक्त प्रभार
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के विभागों में भी बदलाव किया गया है। उनके पास भूमि एवं राजस्व विभाग तो रहेगा ही, इसके साथ खान एवं भू-तत्व विभाग भी जोड़ दिया गया है। हालांकि कृषि विभाग उनसे लेकर बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामकृपाल यादव को दे दिया गया है। उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दिलीप जायसवाल को सौंप दी गई है, जबकि नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Bihar Cabinet: आपसी सहमति से लिस्ट आई सामने
इन विभागों के बंटवारे से पहले शुक्रवार को दिनभर मुख्यमंत्री आवास में मंथन चलता रहा। सुबह सम्राट चौधरी बीजेपी कोटे के विभागों की सूची लेकर नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट चर्चा हुई। इसके बाद जदयू नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसमें सीएम नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे। बैठक करीब डेढ़ घंटे चली और बीजेपी की मांगों पर विस्तार से चर्चा के बाद अंतिम रूपरेखा तय की गई। शाम करीब 5 बजे नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी संयुक्त रूप से सूची लेकर राजभवन पहुंचे और 5:15 बजे विभागों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। कुल 26 मंत्रियों को विभाग बांटे गए, जिससे नई सरकार की कार्यशैली और सत्ता के भीतर नए समीकरण अब साफ तौर पर सामने आ गए हैं।
89 सीटों के जादुई आकड़े ने दिखाया चमत्कार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी 89 सीटे मिली जो की एनडीए के प्रमुख दल से महज 04 सीटे ज्यादा है असल मायनों में यह उसी का कमाल है जो भाजपा के पलड़े में इस बार गृह विभाग का भार भी आगया। अब रजनीति के विशेषज्ञ इसे चाहे कुछ भी कहे पर चुनाव मैनेजमेंट से लेकर कैबिनेट के बटवारे तक भजापा की रणनीति काबिले तारीफ है।
यह भी पढे़ : Black Friday Sale Flipkart धमाका: Flipkart पर स्मार्टफोन-लैपटॉप सबसे सस्ते!






