BIHAR ELECTION : मतदान के पहले चरण में गुरुवार को 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान का समय शाम 5 बजे तक निर्धारित था, हालांकि जो मतदाता समय से पहले कतार में लग गए थे, उन्हें मतदान करने की अनुमति दी गई।
पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जबकि बाकी 122 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
महिला मतदाताओं की बढ़ी भागीदारी
BIHAR ELECTION : राज्यभर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। हाल के वर्षों में बिहार ने महिलाओं की मतदान में बढ़ी भागीदारी के मामले में देशभर में उदाहरण पेश किया है।
बेगूसराय में सबसे अधिक वोटिंग
BIHAR ELECTION : इस चरण में बेगूसराय ने 67.32% मतदान के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि समस्तीपुर (66.65%), मधेपुरा (65.74%) और मुजफ्फरपुर भी शीर्ष जिलों में रहे।
वहीं शेखपुरा (52.36%) और भोजपुर (53.24%) में सबसे कम वोटिंग दर्ज हुई। राजधानी पटना में 55.02% मतदान का अनुमान है, हालांकि अंतिम आंकड़े आने के बाद इसमें वृद्धि हो सकती है।
लखीसराय और छपरा में हिंसा
BIHAR ELECTION : मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पत्थर और चप्पल फेंके गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। भीड़ ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और आगे बढ़ने से रोक दिया।
इसी तरह छपरा में मांझी सीट से उम्मीदवार सत्येंद्र यादव के वाहन पर भी हमला हुआ।
चुनाव आयोग ने इन घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लिया है और बिहार के डीजीपी विनय कुमार से तत्काल जांच रिपोर्ट तलब की है।
प्रशांत किशोर की पार्टी बनी तीसरा फैक्टर
BIHAR ELECTION : बिहार में इस बार मुकाबला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा है।पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में तेजस्वी यादव, भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, और राजद के भोला यादव शामिल हैं। इस बीच, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है और नतीजों को प्रभावित करने की स्थिति में दिख रही है। वहीं, राजद ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि महागठबंधन के मजबूत इलाकों में बिजली कटौती कर मतदान प्रक्रिया को धीमा करने की कोशिश की गई।
MORE NEWS…BIHAR ELECTION : घुसपैठियों के नाम हटने से कांग्रेस का वोट बैंक खत्म: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा







