Home » बिहार » Bihar Election Results 2025: ‘नीतीश के काम ने जनता का दिल जीता…’ रुझानों के बीच बोले नंद किशोर गुर्जर NDA की जीत पक्की!

Bihar Election Results 2025: ‘नीतीश के काम ने जनता का दिल जीता…’ रुझानों के बीच बोले नंद किशोर गुर्जर NDA की जीत पक्की!

Bihar Election Results 2025

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 243 सीटों पर डाले गए मतदान की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में NDA की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन अब से कुछ ही देर बाद ये साफ हो जाएगी की बिहार में किसकी सरकार बन रही है। इस बीच राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आनी शुरु हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता सबसे ज्यादा जागरुक है। मैं बिहार में एक महीने रहा हूं। वहां का मतदाता देश के लिए वोट करता है। चंपारण से गांधी जी की अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति हो या फिर जेपी का आंदोलन हो। देश में बदलाव की शुरुआत बिहार से हुई है। वह चाणक्य की भूमि है।

जनता ने नीतीश के सुशासन को देखकर वोट किया 

आगे उन्होंने कहा कि बिहार के वोटर्स ने पीएम मोदी की योजनाओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को देखकर वोट किया है। वहां पर बिजली नहीं आती थी, सड़कें नहीं थी, अपहरण के उद्योग चलते थे। डकैती, हत्याएं, बलात्कार सामान्य बात थी। बेटियां छह बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, उन्हें उठा लिया जाता था। जनता ने बिहार के जंगलराज से मुक्ति पाई है। गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी ने समाज के हर तबके के लिए जो योजनाएं लागू की हैं, उनको लेकर जनता के बीच उत्साह है। हमने ग्राउंड पर जो महसूस किया, उससे पता चला कि बिहार में पीएम मोदी का जलवा है। वहां पर रिकॉर्ड बनने जा रहा है। विपक्षी नेताओं की जमानते जब्त होगी।” बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों, 6 नवंबर (121 विधानसभा सीट) और 11 नवंबर (122 विधानसभा सीट), मतदान संपन्न हुए थे। शुक्रवार को सभी सीटों के नतीजे आ रहे हैं। चुनाव आयोग के सुबह 10 बजे तक के रुझानों के मुताबकि, बिहार में जदयू सर्वाधिक 55 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा 49, मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 28, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) 14 , कांग्रेस 9 और ‘हम’ तीन सीट पर आगे चल रही है।

Bihar Election Results 2025: कौन कहा से आगे

शुरुआती रुझानों में बेतिया से पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी आगे चल रही हैं, जबकि अलीनगर से मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव और तारापुर से सम्राट चौधरी भी आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे दिख रही है, हालांकि यह शुरुआती रुझान है। 243 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और 243 मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता से, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसके साथ ही 243 सीटों के लिए मतदान का कार्य समाप्त हो गया था। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

ये भी पढ़े… Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह आगे, वीणा देवी से कांटे की टक्कर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल