Bihar Minister List: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ लेकर नई कैबिनेट में शामिल हुए। समारोह में राज्यपाल की उपस्थिति में एनडीए के शीर्ष नेतृत्व और कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।
कैबिनेट में BJP को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व
नई मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सबसे अधिक 14 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। यह एनडीए सरकार में बीजेपी की मजबूत हिस्सेदारी को दर्शाता है। वहीं, जदयू (JDU) से 8 विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली है, जिनके जिम्मे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाने की उम्मीद है।
Bihar Minister List: छोटे दलों को भी मिला मौका
नई सरकार में सहयोगी दलों का भी ध्यान रखा गया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) — 2 मंत्री
हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) — 1 मंत्री
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) — 1 मंत्री
सभी दलों के मंत्रियों ने शपथ लेकर सरकार में सहभागिता सुनिश्चित की।
भव्य रहा शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए थे। गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या समारोह में मौजूद रही। समारोह के दौरान कई बार तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा।

Bihar Minister List: अब होगा विभागों का बंटवारा
मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब विभागों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा है कि आने वाले 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। साथ ही, कुछ और विधायकों को भी विस्तार में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
More news…Jammu kashmir news: जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में SIA की छापामारी, AK-47 के कारतूस बरामद






