ख़बर का असर

Home » बिहार » गणतंत्र दिवस की खुशियां मातम में बदलीं, नवादा में झांकी के दौरान आग की चपेट में आए 5 स्कूली बच्चे, पेट्रोल से दिखा रहे थे करतब

गणतंत्र दिवस की खुशियां मातम में बदलीं, नवादा में झांकी के दौरान आग की चपेट में आए 5 स्कूली बच्चे, पेट्रोल से दिखा रहे थे करतब

गणतंत्र दिवस

Bihar News: नवादा जिले के वारिसलीगंज बाजार में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी स्कूल की झांकी के दौरान आग लगने से पांच स्कूली बच्चे झुलस गए। यह हादसा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार के पास उस वक्त हुआ, जब बच्चे झांकी में करतब दिखा रहे थे।

बाजार भ्रमण के दौरान झांकी निकाल रहे थे बच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल, वारिसलीगंज के छात्र-छात्राएं 26 जनवरी के मौके पर बाजार भ्रमण के दौरान झांकी निकाल रहे थे। इसी दौरान करतब दिखाने के लिए अति ज्वलनशील तरल पदार्थ पेट्रोल का इस्तेमाल किया जा रहा था। अचानक पेट्रोल में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

Bihar News: पांच बच्चे झुलसे, एक की हालत गंभीर

इस हादसे में कुल पांच बच्चे झुलस गए। इनमें से तीन बच्चों का इलाज वारिसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया, जबकि दो बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद विम्स पावापुरी रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी घटना

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झांकी के दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिससे बच्चे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और बच्चों को बचाया। अगर स्थानीय लोग तुरंत हस्तक्षेप नहीं करते, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

Bihar News: स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल संचालक ने बच्चों की सुरक्षा को दरकिनार करते हुए खुले बाजार में पेट्रोल जैसे खतरनाक पदार्थ से करतब करवाए। इतना ही नहीं, हादसे के बाद भी स्कूल प्रबंधन घायल बच्चों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में नाकाम रहा।

घटना का लाइव वीडियो आया सामने

इस दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आग फैलती है और बच्चे उसकी चपेट में आ जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वहीं अब घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शिक्षा पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन से स्कूल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के इस तरह का खतरनाक प्रदर्शन कराना बच्चों की जान से खिलवाड़ है।

Report BY: ऋषभ कुमार 

ये भी पढ़े… नालंदा में दहेज की बलि चढ़ी गर्भवती महिला! सोने की चेन नहीं देने पर अधमरा कर जिंदा जलाने का ससुराल पक्ष पर आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल