Bihar News: बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पांच युवकों ने पहले छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे कुएं में फेंक दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
मां ने क्या आरोप लगाया?
मृत छात्रा की मां ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ गांव में रहती हैं, जबकि उनके पति काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहते हैं। बुधवार देर शाम उनकी बेटी पुराने घर की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के पांच युवक वहां पहुंच गए और उसे जबरन पकड़ लिया। परिजनों का आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर लड़की को घसीटते हुए बाथरूम में ले गए और उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान छात्रा बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाती रही। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार को आता देख आरोपियों ने लड़की को पैरों से पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया और उसे पास के कुएं में फेंक कर खेतों की ओर भाग गए।

परिवार के अनुसार, आरोपियों में शामिल एक युवक पहले भी लड़की के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर चुका था। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। परिवार का कहना है कि उन्हें आते देख आरोपियों ने लड़की को पैरों से पकड़कर घसीटा और उसे पास के कुएं में फेंक दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल, आरोपी फरार बताए जा रहे है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?
मामले में प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि छात्रा ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। जिसके चलते घर के छोटे-मोटे काम वही संभालती थी। बुधवार की रात वह खाना बनाने के लिए जलावन (लकड़ी) लेने अपने पुराने झोपड़ी वाले घर की तरफ गई थी। उस समय वहां पहले से पांच युवक घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही लड़की वहां पहुंची, आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसी घर के अंदर घसीटकर ले गए। बंद पड़े घर के बाथरूम में ले जाकर सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान लड़की जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्ला रही। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने लड़की का मुंह दबाया और उसे पैर से घसीटते हुए घर से बाहर ले गए। जिसके बाद उसे 10 मीटर की दूरी पर मौजूद कुएं तक ले जाकर धक्का दे दिया। इसके बाद सभी आरोपी खेतों की तरफ भाग गए। लेकिन उसकी मौत हो गई।
वहीं इस मामले में एसपी ने बताया कि FSL की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।
ये भी पढ़े… फरमान से शादी को लेकर बोली साध्वी प्राची- ‘मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी…’







