ख़बर का असर

Home » बिहार » OMG! अचानक फरार आरोपी के घर ढोल-नगाड़े लेकर पहुंची शेखपुरा पुलिस, अपराधियों में मचा हड़कंप

OMG! अचानक फरार आरोपी के घर ढोल-नगाड़े लेकर पहुंची शेखपुरा पुलिस, अपराधियों में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिले के एससी-एसटी थाना पुलिस ने एक फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

ढोल-नगाड़ों के पहुंची पुलिस

एससी-एसटी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को इस इश्तेहार को चिपकाने के लिए गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ एक सार्वजनिक आयोजन भी किया। यह अभियान शेखपुरा जिले के करनडे थाना क्षेत्र के लुटोत गांव में चलाया गया, जहां आरोपी शंभू प्रसाद का घर है। आरोप है कि शंभू प्रसाद ने फर्जी दस्तावेजों और नकली प्रतिष्ठान का इस्तेमाल करके बैंक से ऋण लिया, जिसे उसने गलत तरीके से इस्तेमाल किया। इसके अलावा, शंभू प्रसाद ने वादी से धोखाधड़ी की और उसे बिना किसी सामग्री की आपूर्ति किए रकम हड़प ली।

Bihar News: आरोपी की संपत्ति कुर्की

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ इश्तेहार जारी किया था, जिसे विधिवत रूप से चिपकाया गया। मामले में एससी-एसटी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी शंभू प्रसाद पहले भी इसी प्रकार के अपराधों में लिप्त रहा है, और इसके खिलाफ अरियरी थाना में भी एक मामला दर्ज है (कांड संख्या 49/25)। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर आरोपी अपने आप को पुलिस या न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें आरोपी की संपत्ति की कुर्की और गिरफ्तारी के लिए अन्य विधिक कदम शामिल होंगे।

गिरफ्तारी के प्रयास जारी

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में इश्तेहार जारी कर उसे समाज के सामने लाकर यह संदेश दिया है कि धोखाधड़ी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करें, ताकि न्याय व्यवस्था को सही तरीके से लागू किया जा सके। साथ ही, पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Report By: रंजन कुमार

ये भी पढ़े… ममता बनाम पत्थर दिल, मुजफ्फरनगर की सड़कों पर न्याय मांग रही एक मां, जानें क्या है मामला…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल