ख़बर का असर

Home » राजनीति » शिक्षकों के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ बोले BJP सांसद

शिक्षकों के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ बोले BJP सांसद

होशंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा 29 मार्च को भोपाल में प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाई गई है।

Bjp mp: होशंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर डेढ़ लाख शिक्षकों के हित में हस्तक्षेप करने की मांग की है। सांसद ने पत्र में लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने पर विचार किया जाना चाहिए, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई शिक्षक 25 साल से अधिक समय से पढ़ा रहे हैं, लेकिन अब पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्य होने से उनके सामने नौकरी जाने का खतरा खड़ा हो गया है।

25 साल से सेवा दे रहे शिक्षकों पर संकट

दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति राज्य सरकार के बनाए नियमों और वैधानिक प्रावधानों के तहत हुई थी। अब अचानक TET अनिवार्य करने से शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन शिक्षकों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है और उनके अनुभव से विद्यार्थियों के परिणामों में भी सुधार हुआ है।

Bjp mp: पूर्व विधायक ने भी सरकार को दी चेतावनी

इससे पहले सुसनेर से भाजपा के पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को पत्र लिखकर आदेश पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से शिक्षकों में भ्रम और असंतोष फैल गया है, इसलिए सरकार को इस आदेश को निरस्त करना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जरूरत पड़ने पर Right to Education Act में संशोधन कर समाधान निकाला जा सकता है।

Bjp mp: शिक्षक संगठनों ने शुरू की आंदोलन की तैयारी

वहीं मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन ने भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन ने 15 मार्च से 28 मार्च तक प्रदेश के सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है। संगठन का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से मांग की जाएगी कि वे सदन में यह मुद्दा उठाएं और TET की अनिवार्यता पर रोक लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाएं।

29 मार्च को भोपाल में बड़ी बैठक

Bjp mp: इसके अलावा 29 मार्च को भोपाल में प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा के साथ संयुक्त मोर्चा बनाने और आगे की आंदोलन रणनीति तय की जाएगी।

 

ये भी पढ़े: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की सुरक्षा में तैनात है NOPO

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल