ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » नए अध्यक्ष के साथ भाजपा का चुनावी ऐलान: मोदी के नेतृत्व में बंगाल से केरल तक खिलेगा कमल – जेपी नड्डा

नए अध्यक्ष के साथ भाजपा का चुनावी ऐलान: मोदी के नेतृत्व में बंगाल से केरल तक खिलेगा कमल – जेपी नड्डा

Nitin BJP President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने के साथ ही पार्टी मुख्यालय में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार संभालने पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी सहित कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

बंगाल पर भाजपा का बड़ा राजनीतिक दावा

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नितिन नबीन की अध्यक्षता में पार्टी आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में सत्ता की ओर बढ़ेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पुडुचेरी और तमिलनाडु में सरकार बनाएगी, असम में दोबारा सत्ता में लौटेगी और केरल में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Nitin BJP President: नितिन नबीन को बताया युवा और ऊर्जावान नेता

जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे वैचारिक रूप से परिपक्व हैं और बेहद कम उम्र में पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। नड्डा ने कहा कि नबीन ने युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में पूरे देश को नजदीक से समझा है।

2024 के नतीजों से सीख, आगे की रणनीति

नड्डा ने 2024 लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, जिससे पार्टी और समर्थकों को निराशा हुई। हालांकि इसके बाद जनता ने आगामी चुनावों में भाजपा को और मजबूती से समर्थन देने का मन बनाया। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावी नतीजों को इसका उदाहरण बताया।

Nitin BJP President: छत्तीसगढ़-सिक्किम में निभाई अहम भूमिका

जेपी नड्डा ने कहा कि नितिन नबीन ने सिक्किम और छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहते हुए संगठन को मजबूत किया और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने में बड़ी भूमिका निभाई। ऐसे अनुभव के साथ वे पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी को दिया श्रेय

अपने संबोधन के अंत में नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और संगठन पर बारीक नजर के कारण ही भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है

ये भी पढ़े… BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन: जानें कैसे बने संगठन की पहली पसंद

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल