ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » आज खुलेगा सियासी एजेंडे का पिटारा! राष्ट्रपति मुर्मु से शुरू होगा बजट सत्र

आज खुलेगा सियासी एजेंडे का पिटारा! राष्ट्रपति मुर्मु से शुरू होगा बजट सत्र

Budget Session 2026: संसद का बजट सत्र बुधवार से औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी, जिसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजटीय प्रक्रिया की शुरुआत होगी।

1 फरवरी को बजट, 29 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे संभव

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश कर सकती हैं। इससे पहले 29 जनवरी को संसद में इकोनॉमिक सर्वे प्रस्तुत किए जाने की संभावना है, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति और चुनौतियों का खाका रखा जाएगा।

Budget Session 2026:  28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा सत्र

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि राष्ट्रपति ने सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दी है। यह सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से आरंभ होगा।

दो चरणों में होगी विस्तृत चर्चा

बजट सत्र का दो-चरणीय स्वरूप ऐसा रखा गया है, जिससे पहले चरण में बजट और अहम मुद्दों पर चर्चा हो सके। इसके बाद अवकाश के दौरान स्थायी समितियों में प्रस्तावों की जांच की जाएगी। दूसरे चरण में वित्तीय विधेयकों पर अंतिम चर्चा और उन्हें पारित किया जाएगा।

Budget Session 2026:  आर्थिक नीतियों पर रहेगा फोकस

यह सत्र ऐसे समय में हो रहा है, जब सरकार आर्थिक विकास को गति देने, वित्तीय स्थिरता बनाए रखने और इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार तथा सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सुधारों पर जोर दे रही है। टैक्स व्यवस्था, सार्वजनिक खर्च और नीतिगत सुधारों को लेकर संसद में गहन बहस की उम्मीद है।

30 बैठकें होंगी आयोजित

पूरे बजट सत्र के दौरान संसद की कुल 30 बैठकें प्रस्तावित हैं। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े… भारत-ईयू एफटीए पर प्रियंका चतुर्वेदी का समर्थन, बोलीं– दोनों के लिए फायदेमंद समझौता

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल