Buisness news: भारत के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा समूहों में शामिल अदाणी ग्रुप ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूनेस्को द्वारा घोषित वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (WED) 2026 के लिए अदाणी ग्रुप को ऑफिशियल पार्टनर चुना गया है। इस अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंजीनियरिंग ऑर्गनाइजेशन (WFEO) के तत्वावधान में किया जाता है। खास बात यह है कि पहली बार इस सम्मान के लिए भारत की किसी संस्था को चुना गया है।
स्वच्छ ऊर्जा में अदाणी की बढ़ती भूमिका
इस साझेदारी को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अदाणी ग्रुप की मजबूत भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। समूह बड़े पैमाने पर सस्ती और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने के साथ-साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। अदाणी ग्रुप का यह प्रयास भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य 7 (SDG 7) को हासिल करने में भी योगदान दे रहा है।
Buisness news: सागर अदाणी ने जताई खुशी
इस उपलब्धि पर अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को सस्ती और सभी तक पहुंचाने का लक्ष्य ही कंपनी का मूल उद्देश्य है। उनके मुताबिक यह एक ऐसा भारतीय मॉडल है, जिसमें विकास और सतत भविष्य दोनों को बराबर महत्व दिया जाता है। सागर अदाणी ने गुजरात के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट को भारत के क्लाइमेट एक्शन का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज की संयुक्त ताकत को दिखाता है।
Buisness news: इस साल की थीम क्या है
वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 की थीम है, “इनोवेशन और डिजिटलाइजेशन के जरिए सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए स्मार्ट इंजीनियरिंग”। अदाणी ग्रुप की ओर से रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट-यूटिलिटी सेक्टर में किए जा रहे बड़े निवेश इस थीम के अनुरूप माने जा रहे हैं। इससे यह भी दिखता है कि आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग के जरिए सतत विकास को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
खावड़ा प्रोजेक्ट रहेगा साझेदारी का केंद्र
Buisness news: WFEO और अदाणी ग्रुप की इस साझेदारी का मुख्य केंद्र गुजरात का खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी हरित ऊर्जा परियोजनाओं में गिना जाता है। कंपनी का लक्ष्य है कि साल 2029 तक इसकी क्षमता 30 गीगावाट (GW) तक पहुंचाई जाए। WFEO ने अदाणी ग्रुप को ऑफिशियल पार्टनर घोषित करते समय इसे हरित ऊर्जा अपनाने में भारत का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के कार्यक्रमों के दौरान इस परियोजना के प्रभाव और संभावनाओं को दिखाने के लिए एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में जन्म दर बढ़ाने की पहल, दूसरे और तीसरे बच्चे पर सरकार देगी ₹25 हजार






