Breaking News
Home » Uncategorized » आंध्र प्रदेश में जन्म दर बढ़ाने की पहल, दूसरे और तीसरे बच्चे पर सरकार देगी ₹25 हजार

आंध्र प्रदेश में जन्म दर बढ़ाने की पहल, दूसरे और तीसरे बच्चे पर सरकार देगी ₹25 हजार

Birth rate: भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, लेकिन कई दक्षिण भारतीय राज्यों में जन्म दर तेजी से घट रही है। इसी चिंता को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने नई पहल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्य में दूसरे और तीसरे बच्चे के जन्म पर सरकार 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी, ताकि परिवार ज्यादा बच्चों के लिए प्रोत्साहित हो सकें।

विधानसभा में पेश की पॉपुलेशन पॉलिसी

गुरुवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की प्रस्तावित पॉपुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य में करीब 58% परिवारों में सिर्फ एक बच्चा है। वहीं लगभग 2.17 लाख परिवारों में दो बच्चे हैं और करीब 62 लाख परिवार ऐसे हैं जिनमें तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं।

Birth rate: राज्य का फर्टिलिटी रेट 1.5

मुख्यमंत्री ने बताया कि आंध्र प्रदेश का टोटल फर्टिलिटी रेट इस समय 1.5 है, जबकि जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए आदर्श स्तर 2.1 माना जाता है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे किसी राज्य की अर्थव्यवस्था विकसित होती है, वैसे-वैसे जन्म दर कम होने लगती है। इससे भविष्य में वर्कफोर्स की कमी और आर्थिक चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

बच्चे के जन्म पर मिलेगी आर्थिक मदद

Birth rate: घटती जन्म दर से निपटने के लिए सरकार आर्थिक प्रोत्साहन देने की योजना बना रही है। प्रस्ताव के अनुसार जिन परिवारों में दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा होगा, उन्हें डिलीवरी के समय 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायडू का मानना है कि यह कदम राज्य में जन्म दर बढ़ाने के लिए एक बड़ा और प्रभावी कदम साबित हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र का सरकारी कर्ज बढ़कर 9.32 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान