Canada fire incident: कनाडा के ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक आवासीय इलाके में देर रात लगी भीषण आग में भारतीय नागरिक समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए बताया कि वह प्रभावित भारतीय परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा: “ब्रैम्पटन में हुई इस विनाशकारी आग में भारतीय नागरिकों के निधन से हम बेहद दुखी हैं। शोक संतप्त परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएँ हैं।”
Canada fire incident: कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय मीडिया CTV News के मुताबिक यह आग 19-20 नवंबर की देर रात करीब 2:15 बजे मैकलॉघलिन और रिमेंबरेंस रोड के पास स्थित 12 Buns Way पर लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
एक बच्चा और तीन महिलाएं मौके पर ही चली गईं
ओंटारियो फायर मार्शल ऑफिस हादसे की जांच कर रहा है। पुलिस के अनुसार: तीन महिलाओं और एक छोटे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक गर्भवती महिला खिड़की से कूदकर बाहर निकली, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गई, अस्पताल ले जाने के बाद उसकी आपातकालीन सर्जरी की गई, लेकिन जन्मे बच्चे को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती अन्य चार लोगों की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि कुछ घायल अभी भी गंभीर स्थिति में हैं।
यह भी पढ़ें: Manipur Myanmar: मणिपुर: म्यांमार बॉर्डर पर भारी गोलीबारी, असम राइफल्स के चार जवान घायल







