Child Abuse: माता-पिता के बाद किसी को यदि भगवान का दर्जा दिया जाता है तो वह अध्यापक होते है लेकिन क्या हो जब यहीं भगवान जब बेहरहमी पर उतर आए। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
पीड़ित बच्चा और आरोपी ट्यूटर की पहचान
बता दें, अंडाल के वनबहाल फाड़ी क्षेत्र में एक निजी ट्यूटर ने 7 साल के मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की। यह घटना इतनी गंभीर थी कि इसका वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि उस समय तक नहीं हुई थी।

पीड़ित बच्चे का नाम चंदन माझी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 7 वर्ष की है और वह एल.के.जी. क्लास का छात्र है। चंदन अपने परिवार के साथ जामबाद के बेनेडी गांव में रहता है। वहीँ आरोपी निजी ट्यूटर का नाम नीरज बरनवाल बताया गया है, जो जामुरिया थाना क्षेत्र के परासिया गांव का निवासी है और पिछले डेढ़ महीने से बच्चे को घर पर पढ़ाने आता था।
Child Abuse: वीडियो से खुला मामला, पुलिस ने की गिरफ्तारी
यह पूरी घटना बच्चे के घर पर ही हुई, जहां मंगलवार के दिन ट्यूटर उसे पढ़ाने आया था। घटना के सामने आने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जानकारी के अनुसार, बच्चा पढ़ाई ठीक से समझ नहीं पा रहा था। इसी बात से नाराज होकर ट्यूटर ने अपना आपा खो दिया और मासूम बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बच्चे के परिजनों का कहना है कि इस तरह की हरकत ट्यूटर द्वारा पहली बार नहीं की गयी थी, इससे पहले भी आरोपी ट्यूटर बच्चे के साथ मारपीट कर चुका था। घटना के समय वहां मौजूद एक छात्र ने चुपचाप अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिससे सच्चाई सामने आई। वीडियो सामने आते ही आरोपी ट्यूटर मौके से फरार हो गया।
अदालत में पेश किया आरोपी ट्यूटर
यही नहीं जब यह वीडियो सामने आई तो इसे बनाने वाले छात्र को आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई थी। बच्चे के पिता रवि माझी ने अंडाल थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी निजी ट्यूटर को अदालत में पेश किया।
Report By: Pijush
यह भी पढे़ : अरावली को बचाने के लिए केंद्र का सबसे सख्त फैसला







