Chitrak Herb Benefits: भारत में रोगों के उपचार के लिए प्राचीन समय से ही आयुर्वेद और प्राकृतिक तरीकों का उपयोग होता आ रहा है। इसमें कई जड़ी-बूटियाँ शामिल हैं, जिनके अद्भुत फायदे बहुत कम लोग जानते हैं। पहाड़ों और दूरदराज के इलाकों में आज भी कुछ दुर्लभ जड़ी-बूटियाँ पाई जाती हैं, जो बीमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद करती हैं। ऐसी ही एक दुर्लभ और शक्तिशाली जड़ी-बूटी है चित्रक, जिसे पाचन और पेट से जुड़े रोगों में विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है।

पेट और जोड़ों में राहत दिलाने वाली
चित्रक एक प्रभावशाली जड़ी-बूटी है। इसकी तासीर गर्म होती है और इसका स्वाद कसैला होता है। सालों से इसका इस्तेमाल पेट, जोड़ों, खांसी, डायबिटीज, घाव भरने, याददाश्त बढ़ाने और त्वचा संबंधी समस्याओं में किया जाता रहा है। चित्रक की जड़ इसके औषधीय गुणों का मुख्य स्रोत है। इसके जड़ में एंटी-डायबिटिक, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अल्सर गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में सूजन को कम करने और वात एवं कफ दोष को संतुलित करने में भी मदद करता है।

Chitrak Herb Benefits: पेट दर्द और कृमि रोग कम करे
बच्चों में अक्सर पेट में कीड़े पड़ने की समस्या होती है, क्योंकि वे बिना हाथ धोए या गंदा खाना खा लेते हैं। इससे पेट में दर्द और कृमि रोग बढ़ सकते हैं। ऐसे मामलों में चित्रक की जड़ का पानी पीने से पेट दर्द और कृमि रोगों से बचाव में मदद मिलती है।
यदि किसी व्यक्ति को जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या है, तो चित्रक का सेवन भी फायदेमंद होता है। प्रभावित स्थान पर इसका लेप लगाने से दर्द और सूजन कम हो सकती है।

गर्मियों में फोड़े-फुंसी से राहत दिलाए
आज की जीवनशैली में त्वचा संबंधी रोग तेजी से बढ़ते हैं। रक्त की अशुद्धि के कारण चेहरे पर कील-मुहांसे और गर्मियों में फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएँ आम हो गई हैं। ऐसे मामलों में चित्रक का लेप त्वचा रोगों में प्रभावी रूप से काम करता है।
इसके अलावा, यदि किसी को श्वसन संबंधी समस्याएं हैं जैसे पुरानी खांसी, जुकाम या दमा या रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से मौसम बदलते ही परेशानी होती है, तब भी चित्रक का सेवन लाभकारी होता है। ध्यान रखें किसी भी रोग में चित्रक का उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें…सुबह की शुरुआत तुलसी-अदरक के हेल्दी ड्रिंक से करें, पाएं इम्यूनिटी, पाचन और त्वचा में चमक






