ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » डेयरी निवेश में करोड़ों की ठगी, ईडी ने पुणे और बारामती में चलाया बड़ा अभियान

डेयरी निवेश में करोड़ों की ठगी, ईडी ने पुणे और बारामती में चलाया बड़ा अभियान

महाराष्ट्र के पुणे और बारामती में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई करीब 10 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी से जुड़ी है।

dairy investment fraud: महाराष्ट्र के पुणे और बारामती में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई करीब 10 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी से जुड़ी है। ईडी की टीम ने पुणे में दो और बारामती में तीन ठिकानों पर छापेमारी की, जिनका संबंध मुख्य आरोपियों विद्यानंद धैरी और आनंद लोखंडे से बताया गया है।

बारामती डेयरी कंपनी ने दर्ज कराई शिकायत

मामले की शिकायत बारामती डेयरी प्राइवेट लिमिटेड ने दर्ज कराई थी। कंपनी का आरोप है कि आनंद सतीश लोखंडे (28) और उनकी पत्नी विद्या सतीश लोखंडे (24) ने निवेशकों को ऊंचा मुनाफा देने का लालच देकर 10.21 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने निवेशकों को धोखे में रखकर न तो पैसा लौटाया और न ही कोई कारोबार शुरू किया।

dairy investment fraud: भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज

ईडी के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को बारामती डेयरी से जुड़ा हुआ दिखाया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों का भरोसा जीता। ठगे गए निवेशकों में पुणे और मुंबई के बड़े व्यापारी शामिल हैं, साथ ही कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी इस धोखाधड़ी के शिकार हुए।

dairy investment fraud: ईडी की जांच जारी,मुख्य आरोपी फरार

ईडी अब यह पता लगा रही है कि ठगी का पैसा कहां गया और क्या इसे हवाला या अन्य निवेशों में भेजा गया। अलग-अलग ठिकानों से दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए गए हैं। फिलहाल दोनों मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। ईडी उनकी तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। यह मामला निवेश के नाम पर बढ़ती ठगी की घटनाओं पर रोशनी डालता है, जहाँ लोग ऊंचे रिटर्न के लालच में अपनी जीवनभर की जमा पूंजी गंवा देते हैं।

ये भी खबरें पढ़े…  चुनावी काउंटडाउन शुरू: एआईएडीएमके आज रणनीति और नेतृत्व पर करेगी अंतिम फैसला

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल