DELHI ELECTION: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए। सभी 12 सीटों में भाजपा ने 7 सीट, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस तथा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ।
वीरेंद्र सचदेवा ने जताया आभार
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमने 12 में से 7 सीटें जीती हैं। दिल्ली सरकार में हमारा काम अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है।”
DELHI ELECTION: मंत्रियों और सांसदों का बयान
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा सरकार और नगर निगम मिलकर शहर को साफ रखने की पूरी कोशिश कर रही है। सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि जनता ने भरोसा जताया और आने वाले समय में सभी स्तरों पर दिल्ली की सेवा की जाएगी। भाजपा विधायक अजय महावर ने बताया कि उनका वोट प्रतिशत 45% रहा, जबकि विपक्षी AAP 35% से कम पर रहा, जिससे उन्हें 10% से ज्यादा की बढ़त मिली।
जीत और जनता का भरोसा
DELHI ELECTION: विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि यह जीत उन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे को दर्शाती है। भाजपा की सरला चौधरी ने विनोद नगर वार्ड उपचुनाव में जीत हासिल की और जनता का धन्यवाद किया।
ये भी खबरें पढ़े… CRIME NEWS: सीतामढ़ी में 8वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में आक्रोश-हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन







