Delhi News: दिल्ली के महरौली इलाके में एक ट्रांसपोर्टर की निडरता ने सबको हैरान कर दिया। एक महिला के साथ छेड़छाड़ होते देख वह बीच-बचाव के लिए आगे आया लेकिन बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीट डाला। 119 सेकंड के इस खौफनाक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है जहां लोग आरोपीयों की क्रूरता से सिहर उठे हैं।
महिला को परेशान कर रहे थे शरारती तत्व
यह घटना महरौली के एक व्यस्त इलाके में शाम के समय घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ शरारती तत्व एक महिला को परेशान कर रहे थे। तभी पास ही खड़े ट्रांसपोर्टर ने हिम्मत दिखाई और महिला को बचाने दौड़े। लेकिन आरोपी नाराज हो गए। उन्होंने ट्रांसपोर्टर को जमीन पर पटक दिया और फिर शुरू हो गया अमानवीय हमला। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे 1 मिनट 59 सेकंड में हमलावरों ने उसे 25 बार लातें ठोकीं। ऊपर से अनगिनत थप्पड़ों की बौछार। उसे घसीटा गया ईंट-पत्थरों से पेलने की कोशिश की गई। बीच में बचाने आए लोगों को भी धमकाया और गालियों से नवाजा।
ट्रांसपोर्टर का नाम अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि वह इलाके में जाना-पहचाना चेहरा है। हमले के दौरान वह चीखता रहा लेकिन बदमाशों का गुस्सा थमने का नाम न ले। वीडियो में देखें तो आरोपी हंसते-हंसाते वार कर रहे थे मानो यह उनके लिए खेल हो। महिला किसी तरह भाग निकली लेकिन ट्रांसपोर्टर जमीन पर तड़पता रहा। आसपास के लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद करने की हिम्मत किसी में न पड़ी। आखिरकार पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Delhi News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महरौली थाने के एसएचओ ने कहा वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश तेज है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाएंगे। इलाके में तनाव है क्योंकि यह पहला ऐसा मामला नहीं। महिलाओं पर अत्याचार और साहसी लोगों पर हमले बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर #JusticeForTransporter ट्रेंड कर रहा है। लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।







