ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » कौन थे Youtuber पुष्पेंद्र? जिनका शव मिलने से दिल्ली में फैली सनसनी

कौन थे Youtuber पुष्पेंद्र? जिनका शव मिलने से दिल्ली में फैली सनसनी

Youtuber पुष्पेंद्र

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से शनिवार से लापता चल रहे यूट्यूबर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पुष्पेंद्र उर्फ आकाश का शव सोमवार शाम आनंद विहार क्षेत्र के एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने और एक सिपाही पर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकालने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिवार के साथ मंडावली में रहते थे आकाश

मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले आकाश मंडावली में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ रहते थे। वह “स्टाइलिंग” नाम से कपड़ों का शोरूम चलाते थे और सोशल मीडिया पर फैशन से जुड़े वीडियो बनाकर कपड़ों का प्रचार-प्रसार करते थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे आकाश करीब 1.5 लाख रुपये नकद लेकर गांधी नगर मार्केट के लिए घर से निकले थे। इसके बाद दोपहर 2:33 बजे उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। फोन बंद होने पर परिजनों ने मंडावली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आकाश के भाई सत्येंद्र का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि परिवार ने खुद ही मोबाइल की आखिरी लोकेशन ट्रेस की, जो आनंद विहार के टेलको टी-प्वाइंट के पास मिली। सोमवार शाम जब परिजन वहां पहुंचे तो एक डीडीए के खाली प्लॉट में आकाश का शव पड़ा मिला। शव से कुछ दूरी पर उनका मोबाइल फोन भी बंद हालत में मिला।

Delhi News: लूटपाट और हत्या का शक

परिजनों का आरोप है कि आकाश की सोने की चेन और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब हैं। उनका शक है कि किसी ने उन्हें जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट के बाद हत्या कर दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिवार को सौंपा गया तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर मंडावली थाने के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।

वहीं इस मामले में पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच और शव की स्थिति को देखकर मामला हत्या का प्रतीत नहीं होता। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़े… गांव-गांव तक बस सेवा पहुंचाने की तैयारी में योगी सरकार, जनता की सुविधा के लिए बनाया ये प्लान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल