ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर सवाल, संविधान का अपमान: सैनी

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर सवाल, संविधान का अपमान: सैनी

Democracy over in Bengal: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम कर रही हैं।

बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार – सैनी 

कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब लोकतंत्र नहीं बचा है और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बनेगी।

Democracy over in Bengal: कार्यक्रम को लेकर उठाए सवाल

सैनी ने द्रौपदी मुर्मू के हालिया कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जब राष्ट्रपति आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होने पश्चिम बंगाल आई थीं, तब राज्य सरकार ने अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह संवैधानिक पदों के प्रति असम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं और इससे राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं।

कानून-व्यवस्था और उद्योगों पर भी उठाए सवाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से उद्योगों का पलायन हो रहा है और निवेश का माहौल कमजोर पड़ रहा है।

सैनी के मुताबिक राज्य के लोग अब विकास चाहते हैं और चाहते हैं कि बंगाल भी “विकसित भारत” के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े, जहां उद्योग आएं, युवाओं को रोजगार मिले, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसानों को बेहतर अवसर मिलें।

Democracy over in Bengal: परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे नेता

इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे। वे परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम के तहत चंद्रकोना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी खबरें पढ़े… एचपीवी वैक्सीन पर बड़ा फोकस, CM मोहन यादव ने जबलपुर में अभियान शुरू किया

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल